बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए हमेशा जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अब तक इस फिल्म के लिए रॉयल्टी नहीं मिली है। ऋचा के इस स्टेटमेंट पर अब फिल्म के निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए ऋचा चड्ढा को नहीं मिली थी रॉयल्टी, अब अनुराग कश्यप ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप इस फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्माता- निर्देशक थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद भी ऋचा को फिल्म के लिए रॉयल्टी नहीं मिली थी। अब अनुराग कश्यप ने ऋचा चड्ढा के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ने भी ऋचा के इस बयान को सही बताया है।
अनुराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'वह सही है। अधिकतर एक्टर्स और क्रू को उसके बराबर या उससे कम पे किया गया था। मुझे तो गैंग्स ऑफ वासेपुर बनाने के लिए अपनी पूरी फीस लगानी पड़ी। मजेदार बात तो ये है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर पर अभी भी हमारा 50 प्रतिशत आईपीआर बचा हुआ है और हमने आज तक उसका एक रुपये भी नहीं देखा। ना ही हमें इसकी कमाई के बारे में कुछ पता है। स्टूडियो के लिए तो फिल्म अभी भी फ्लॉप है।'
She is right. Most actors and crew got paid similar amounts or less and I had to forfeit my entire fees to make GOW. Funny thing is we still own 50%IPR on GOW and we have never seen a penny on it or know about it’s income. For the studio it’s still a flop. https://t.co/ciFLJROrr8
अनुराग ने आगे लिखा, 'भले ही फिल्म को पूरी दुनिया में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया, लेकिन उनके मुताबिक उन्होंने आज तक ऐसी किसी भी फिल्म से कमाई नहीं की जो 18 करोड़ से कम में बनी हो और फिर कुछ साल पहले उन्होंने मुझे इस फिल्म का पार्ट 3 भी बनाने के लिए कहा था। खैर, कई स्टूडियो ऐसे ही काम करते हैं। सिर्फ यूटीवी ही ऐसा स्टूडियो है, जिसने फिल्मों की कमाई की रिपोर्ट समय पर भेजी है।'
Anyways that’s how most studios work here. Only studio that has consistently send us reports on the business of the films is/was UTV .
गौरतलब है कि हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बात का खुलासा किया था। ऋचा ने ब्लॉग में लिखा था कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट्स के लिए उन्हें ढाई लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने उन्हें मौका दिया जिस वजह से वे उनकी हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा था- 'मैं उस ब्रेक के लिए बकाया राशि वापस पाने की उम्मीद नहीं रखती हूं। फिल्म कल्ट हिट साबित हुई और आज मेरा करियर उसी का दिया हुआ है।'
पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग, सृति झा ने फैंस को बताया 'मैं बिल्कु ठीक हूं'