फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर सीबीआई जांच से लेकर नेहा धूपिया तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 24 Nov 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap to neha dhupia here top 5 news
Anurag Kashyap - फोटो : file photo

अनुराग कश्यप पर सीबीआई का शिकंजा 


डायरेक्टर अनुराग कश्यप हाल ही में अपनी सफल वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स को लेकर चर्चा में रहे लेकिन अब उन पर सीबीआई का शिकंजा कसता दिख रहा है। सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में अनुराग कश्यप, डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएफडीसी), सन टीवी, यूएफओ मूवीज सहित अन्य कई कंपनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। अब इस मामले में अनुराग, दिबाकर सहित इन कंपनियों के प्रमुखों से पूछताछ की जाएगी। एनएफडीसी पर आरोप है कि उसके माध्यम से अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। दूसरी ओर अनुराग कश्यव और यूएफओ मूवीज ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

anurag kashyap to neha dhupia here top 5 news
neha dhupia, angad bedi - फोटो : twitter
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं नेहा
नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। 18 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाहर निकलने के बाद बेटी के साथ नेहा ने पोज भी दिए। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर कर उसका नाम रिवील किया था। 

पढ़ें: PHOTOS: मां बनने के बाद और भी निखर गई हैं नेहा धूपिया, हॉस्पिटल से बाहर आईं तो हाथ में दिखी 'मेहर'
anurag kashyap to neha dhupia here top 5 news
amol palekar - फोटो : file photo
अमोल पालेकर का जन्मदिन आज
एक्टर अमोल पालेकर का जन्म 24 नवंबर 1944 को हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1971 में मराठी फिल्म से की थी। इसके बाद हिंदी सिनेमा का रुख किया। साल 1974 में उन्होंने डायरेक्टर बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा की। फिल्म में उनका काम बेहद पसंद किया गया। एक्टिंग के अलावा अमोल ने बतौर डायरेक्टर कच्ची धूप, नकाब और पहेली जैसी फिल्में बनाईं।

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क था ये एक्टर, लाइमलाइट से दूर अब ऐसे कर रहे गुजारा
विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap to neha dhupia here top 5 news
rahul mahajan - फोटो : Instagram

राहुल महाजन ने की तीसरी शादी
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने तीसरी शादी की है। राहुल महाजन, डिम्पी को तलाक देने के बाद नताल्या इलीना से शादी रचाई है। नताल्या कजाकिस्तान की हैं और एक मॉडल हैं। खबरों के मुताबिक, बीते 20 नवंबर को दोनों शाद के बंधन में बंध गए। मुंबई मिरर से बात करते हुए राहुल महाजन ने बताया कि वह नताल्या को पिछले एक साल से जानते हैं और दोनों की सोच काफी मिलती जुलती है। 

पढ़ें: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने रचाई तीसरी शादी, अब 18 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन

विज्ञापन
anurag kashyap to neha dhupia here top 5 news
bigg boss 12 - फोटो : voot
काठकोठरी की सजा के दौरान भिड़े घरवाले
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते सुरभि राणा के कैप्टेन बनने के बाद अब बारी कालकोठरी की सजा पाने की थी। इस बीच जेल की सजा के पात्र चुनने के लिए घर में खूब हंगामा देखने को मिला। इस दौरान घरवालों ने मिलकर मेघा, जसलीन और दीपिका को जेल की सजा के लिए चुना। वहीं बिग बॉस ने रोहित के साथ बड़ा खेल खेलते हुए उन्हें एप्पी फिज चुराने के आरोप में दंडित करते हुए जेल की सजा दे दी है। 

पढ़ें: Bigg Boss 12: जेल की सजा के समय हुआ जमकर हंगामा, बिग बॉस ने रोहित से साथ खेला बड़ा खेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed