बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag kashyap) एक बार फिर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। अनुराग कश्यप ने आज लगातर तीन ट्वीट कर एक शख्स पर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
क्या कश्मीर के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं अनुराग? बोले- जिस तरीके से यह हुआ सही नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
You know what is scary , that One Man thinks that he knows exactly what’s the right thing to do for the benefit of 1,200,000,000 people and has the access to the power to execute it.
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 5, 2019
इसके बाद वाले ट्वीट में अनुराग ने लिखा, Article 370 या 35A, के बारे में में ज्यादा नहीं कह सकता। इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूं। कभी लगता है जाना चाहिए था, कभी लगता है क्यों गया। ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं ना कश्मीरी पंडित। मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है।
Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता । इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूँ । कभी लगता है जाना चाहिए था , कभी लगता है क्यों गया ।ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूँ ना कश्मीरी पंडित ।मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है
इसके बाद उन्होंने लिखा- कई पहलू है कश्मीर के। सभी सही हैं और सभी गलत। बस इतना जानता हूं कि जिस तरीके से यह सब हुआ, सही नहीं था। अनुराग के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वह कश्मीर में धारा 370 हटाने से खुश नहीं हैं।
कई पहलू है कश्मीर के । सभी सही हैं और सभी ग़लत । बस इतना जानता हूँ की जिस तरीक़े से यह सब हुआ , सही नहीं था ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 5, 2019