फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2030 तक भारत के 40% हिस्से में पीने का पानी खत्म होने की संभावना, अनुराग ने PMO से कही ये बात

Tue, 23 Jul 2019 02:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap tweet to pmo about water crisis in india
anurag kashyap - फोटो : social media

भारत में इन दिनों बाढ़ को लेकर स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। बिहार और असम में बाढ़ की चपेट में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 166 हो गई है। दोनों राज्यों में करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हैं। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जो सूखे की मार झेल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इसी सिलसिले में PMO को ट्वीट किया है।

anurag kashyap tweet to pmo about water crisis in india
anurag kashyap

अनुराग कश्यप ने पानी की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट एक विदेशी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए में पीएमओ को टैग किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ये समय जागने का है।' 
 



 

anurag kashyap tweet to pmo about water crisis in india
लातूर में गहराया जल संकट - फोटो : ANI

अनुराग कश्यप ने जो वीडियो शेयर की है उसमें बताया गया है कि बारिश ना पड़ने की वजह से और तापमान बढ़ेगा और इस वजह से अगले भारत के करीब 21 शहरों में ग्राउंड वाटर नहीं बचेगा। अगर ध्यान नहीं दिया गया तो साल 2030 तक देश के 40 प्रतिशत हिस्से में पीने का पानी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap tweet to pmo about water crisis in india
सभी ग्रामीण घरों तक 2024 तक पानी पहुंचाएगी मोदी सरकार - फोटो : PTI

रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि पानी की समस्या से जूझने के मामले में भारत 122 देशों में से 120वें स्थान पर आता है। बता दें कि बॉलीवुड सितारे काफी पहले से ही पानी बचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं और लोगों को पानी को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
anurag kashyap tweet to pmo about water crisis in india
aamir khan

आमिर खान महाराष्ट्र में पानी की समस्या से जूझते लोगों की मदद कर रहे हैं। अपनी पत्नी किरण राव और सत्यमेव जयते की टीम के साथ मिलकर आमिर ने पानी फाउंडेशन नाम की संस्था बनाई है। आमिर के अलावा फरहान अख्तर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार सहित कई सितारे इस दिशा में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed