फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर नहीं रणवीर को लेकर 'बॉम्बे वेलवेट' बनाना चाहते थे अनुराग कश्यप, स्टूडियो से नहीं मिला साथ

Sat, 19 Sep 2020 10:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Sep 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap wanted to cast Ranveer Singh in Bombay Velvet Ranbir Kapoor Starrer
अनुराग कश्यप, रणबीर कपूर - फोटो : File Photo

फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि रणवीर ने वर्ष 2011 में आई फिल्म 'शैतान' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह उसमें फेल हो गए थे। इसके साथ ही अनुराग ने रणवीर को लेकर एक और कहानी बताई है। उन्होंने कहा है कि वह रणवीर को लेकर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' बनाने वाले थे लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। और बाद में उन्हें उस फिल्म को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बनाना पड़ा।

Anurag Kashyap wanted to cast Ranveer Singh in Bombay Velvet Ranbir Kapoor Starrer
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह इस समय हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्हें पद्मावत, गोलियों की रासलीला राम-लीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। अनुराग कश्यप खुद मानते हैं कि रणवीर सिंह आज के समय के एक सुपरस्टार हैं। इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने कहा कि लोग रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री के भीतर का आदमी मानते हैं क्योंकि उनका इस इंडस्ट्री से दो पीढ़ी पुराना रिश्ता है। जबकि उन्होंने अपने आप को साबित करने के लिए यहां बहुत संघर्ष किया है।

Anurag Kashyap wanted to cast Ranveer Singh in Bombay Velvet Ranbir Kapoor Starrer
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

अनुराग ने कहा, 'रणवीर सिंह को फिल्म 'शैतान' के ऑडिशन में फेल कर दिया गया था। रणवीर सिंह वह कलाकार हैं जिन्हें मैं अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में लेना चाहता था। वह मेरा बहुत कठिन समय था। इसको लेकर मेरे स्टूडियो ने मुझ पर भरोसा नहीं किया और उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं इस फिल्म को रणवीर के साथ बनाता हूं तो वह मुझे इसके लिए पैसा नहीं देंगे। सीधे तौर पर दो उदाहरण तो मेरे सामने ही हैं जब उन्हें फिल्मों से नकारा गया। और आज वह एक स्टार है।' बाद में अनुराग ने इस फिल्म को रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ बनाया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap wanted to cast Ranveer Singh in Bombay Velvet Ranbir Kapoor Starrer
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप - फोटो : file photo

आजकल अनुराग कश्यप की अभिनेत्री कंगना रणौत से ठनी हुई है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच खूब खींचतान चल रही है। कंगना की मौजूदा वंशवाद की बहस पर अनुराग कहते हैं कि यह बहस वर्ष 2000 में चल रही थी। लेकिन, आजकल मनोरंजन में ओटीटी के आ जाने से इस बहस का कोई तर्क ही नहीं बनता। अब बाहर से आने वालों के लिए भी अपनी प्रतिभा को दिखाने के बहुत से साधन हैं। अनुराग कहते हैं कि एक समय था जब वह भी इस लड़ाई का हिस्सा थे। वह और कंगना दोस्त थे और साथ में काम करने का विचार रखते थे। 

विज्ञापन
Anurag Kashyap wanted to cast Ranveer Singh in Bombay Velvet Ranbir Kapoor Starrer
कंगना रणौत, अनुराग कश्यप - फोटो : File Photo

अनुराग कहते हैं कि फिल्म 'क्वीन' में कौन विश्वास करता? किसी ने नहीं किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिलकर यह लड़ाई लड़ी। यह इंडस्ट्री अपने लोगों का ही समर्थन करती है। जैसा कि बाकी व्यवसायों में होता है। बेशक कंगना और अनुराग एक समय पर बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन आज दोनों सोशल मीडिया पर खूब भिड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जोश में भर कर जब कंगना ने अपना काम करते हुए झुकने की बजाय सिर कटाने की बात कही तो इस पर चुटकी लेते हुए अनुराग ने कहा था कि उन्हें सेना के साथ मिलकर चीन के खिलाफ लड़ना चाहिए। इस पर कंगना ने अनुराग को बेवकूफ कहा था। यह लड़ाई अब भी जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed