14 जून को दोपहर के वक्त ये खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला है, तो इस पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। पुलिस ने जानकारी दी कि सुशांत ने खुदकुशी कर ली है। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के शव की तस्वीरें और वीडियोज तैरने लगीं। इस घटना को तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन लोग अपने चहेते अभिनेता की मौत की सच्चाई को जानने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। देश की तीन बड़ी जांच एजेंसिया सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। इन सबके बीच सुशांत का परिवार सबसे ज्यादा मुश्किलों से गुजर रहा है। सुशांत की बहन मीतू सिंह ने हाल ही में अपने भाई और मां की तस्वीर साझा करते हुए अपना दुख जाहिर किया।
सुशांत को यादकर भावुक हुईं बहन मीतू सिंह, लिखा- दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीतू सिंह ने एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सुशांत अपनी मां से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को देख कुछ लोग भावुक भी हो गए। उन्होंने कमेंट कर अपना भावनाएं जाहिर कीं। किसी ने सुशांत की बहन को दिलासा दिया तो कोई उनके दुख में शरीक हो चला।
इस तस्वीर को साझा करते हुए मीतू सिंह ने भावुक कर देने वाली लाइनें भी लिखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मां मेरी ऊर्जा का स्तोत्र थीं। भाई मेरा गर्व था। मैंने उन दोनों को बहुत जल्दी खो दिया। इस दिल तोड़ देने वाले गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।'
My mother was my source of energy.
My bhai was my pride.
Lost both of them too early.
Unable to cope up with this heart-wrenching loss. pic.twitter.com/bhHqiogr3m
इससे पहले सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कभी-कभी, मैं सुशांत की कुछ मीठी यादों को 'एक्सटेंडेड फैमली' के साथ साझा करूंगा, ताकि हम धीरे-धीरे ठीक हो जाएं जबकि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। कहने की जरूरत नहीं है कि हमें न्याय के लिए वॉरियर्स फॉर एसआरआर से जो समर्थन मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं।'
सिर्फ सुशांत का परिवार ही नहीं बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैस भी अपने अभिनेता को नहीं भूल पा रहे। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में एक फैन ने सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू बना दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सुशांत का पहला वैक्स स्टैच्यू है। इस स्टैच्यू का 17 सितंबर को उद्घाटन किया गया था। बताया जा रहा है कि सुशांत के इस स्टैच्यू को म्यूजियम में रखा जाएगा। ये म्यूजियम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
साधारण सा दिखने वाला ये लड़का है जाना माना डायरेक्टर, 'सरकारी नौकरी' के फायदे वाला मीम शेयर कर लोगों ने किया था ट्रोल