फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee Kumar Birthday: साधारण सा दिखने वाला ये लड़का है जाना माना डायरेक्टर, 'सरकारी नौकरी' के फायदे वाला मीम शेयर कर लोगों ने किया था ट्रोल

Sat, 19 Sep 2020 09:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
south film director atlee kumar birthday: Lesser Known Facts About Arun kumar
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

एटली कुमार दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर हैं।  21 सितंबर, 1986 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे एटली का पूरा नाम अरुण कुमार है। 2013 में अरुण कुमार ने 'राजा रानी' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था।


 -

south film director atlee kumar birthday: Lesser Known Facts About Arun kumar
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली ही फिल्म से एटली ने काफी लोकप्रियता बटोरी। उन्हें राजा रानी के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए विजय अवॉर्ड भी मिला था। वे साधारण कद-काठी, पतले शरीर और सांवले रंग के दिखते हैं और इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। सरकारी नौकरी के फायदे वाले मीम बनाकर एटली को ट्रोल किया जाता है।

south film director atlee kumar birthday: Lesser Known Facts About Arun kumar
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

डायरेक्शन में डेब्यू करने से पहले एटली कुमार ने मशहूर डायरेक्टर एस शंकर के साथ पांच साल तक काम किया था। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस एपल प्रोडक्शन शुरू किया और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ अपनी पहली फिल्म 'Sangili Bungili Kadhava Thorae' बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
south film director atlee kumar birthday: Lesser Known Facts About Arun kumar
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

एटली ने अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से 2014 में शादी की थी। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। 2014 में हुई इनकी शादी में साउथ इंडिया की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। कृष्णा प्रिया मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका अदा कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
south film director atlee kumar birthday: Lesser Known Facts About Arun kumar
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

एटली कुमार की बात करें तो उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म 'बिगिल' का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed