फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HANUMAN: अनुराग ठाकुर ने किया 'हनुमान' का रिव्यू, बोले- सनातन धर्म के सार को खूबसूरती से दिखाती है ये फिल्म

Thu, 18 Jan 2024 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jan 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Anurag Singh Thakur meets actor Teja Sajja Praised HANUMAN movie says it is not just a film
तेजा सज्जा-अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा सज्जा इन दिनों फिल्म 'हनुमान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बेहद कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 12 जनवरी को 'मेरी क्रिसमस' और 'गुंटूर कारम' जैसी फिल्मों के साथ रिलीज हुई 'हनुमान' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस फिल्म की तारीफ की है।

Anurag Singh Thakur meets actor Teja Sajja Praised HANUMAN movie says it is not just a film
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में 'हनुमान' के लीड स्टार तेजा सज्जा से मुलाकात की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तेजा सज्जा के साथ तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अभिनेता को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, 'हनुमान सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक शानदार सिनेमाई मास्टपीस है, जो सनातन धर्म के सार को खूबसूरती से दर्शाता है'।
हनुमत जन्मस्थली से निकला देसी सुपरमैन, प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का शानदार आगाज

Anurag Singh Thakur meets actor Teja Sajja Praised HANUMAN movie says it is not just a film
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ठाकुर ने आगे लिखा, 'फिल्म एक विजुअल ट्रीट है, जिसमें इसके मनोरम दृश्य और सीजीआई और वीएफएक्स का जबर्दस्त अंदाजा में इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी शानदार कहानी के लिए परफेक्ट हैं। इस फिल्म के लिए पूरी टीम प्रशंसा की हकदार है। फिल्म में आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हर फ्रेम में झलक रहा है। इस शानदार फिल्म के लिए प्रशांत वर्मा और तेजा सज्जा को विशेष बधाई'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Singh Thakur (@official.anuragthakur)


Girls Will Be Girls: मूवी के प्रीमियर के लिए ऋचा-अली अमेरिका रवाना, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Singh Thakur meets actor Teja Sajja Praised HANUMAN movie says it is not just a film
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ठाकुर के अलावा केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी 'हनुमान' फिल्म की तारीफ की है। अपनी फिल्म के प्रचार के लिए नई दिल्ली गए तेजा सज्जा ने हाल ही में किशन रेड्डी से मुलाकात कीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने साझा की हैं। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मेंत्री ने 'हनुमान' की सफलता के मौके पर तेजा सज्जा को सम्मानित किया। तेजा सज्जा ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा कर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का आभार जताया है।
Pranutan Bahl: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार नूतन की पोती प्रनूतन, रहसान नूर के साथ 'कोको एंड नट' में करेंगी काम

विज्ञापन
Anurag Singh Thakur meets actor Teja Sajja Praised HANUMAN movie says it is not just a film
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'हनुमान' के कारोबार की बात करें तो ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने के करीब है। वहीं, वर्ल्डवाइट इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हनुमान 83.52  करोड़ कमा चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 130.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है।
Katrina Kaif: 'मेरी क्रिसमस' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं कैटरीना, अपने किरदार पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed