फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले करवा चौथ में नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं अनुष्का शर्मा, विराट के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Sun, 28 Oct 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shared first Karwa Chauth picture on social media
anushka and virat - फोटो : twitter

इस साल बॉलीवुड की कई हसीनाएं शादी के बंधन में बंधी और अपना पहला करवा चौथ खूब धूमधाम से मनाया। इस कड़ी में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया पर पति विराट कोहली के साथ करवा चौथ की पहली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मानों भूचाल सा ला दिया है। यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli shared first Karwa Chauth picture on social media
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter

पहले करवा चौथ की तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। अनुष्का ने लिखा - 'मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा और मेरा सबकुछ।' इस तस्वीर में दोनों घर की छत पर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अनुष्का ने नई नवेली सुहागिन की तरह सोलह श्रृंगार किया हुआ है। अनुष्का ने पीले रंग की साड़ी के साथ पूरी मांग भरी है साथ ही गोल्डन और सफेद मोती के कॉम्बिनेशन की ज्वैलरी उन पर काफी जंच रही हैं।





 

Anushka Sharma and Virat Kohli shared first Karwa Chauth picture on social media
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter

वहीं विराट कोहली ने काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस खूबसूरत पल की तस्वीर को शेयर करने से विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे। अनुष्का के साथ उन्होंने भी करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। विराट कोहली ने लिखा - 'मेरी पत्नी, मेरी दुनिया..करवा चौथ।' इस तस्वीर में दोनों के बीच की बॉडिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shared first Karwa Chauth picture on social media
virat anushka - फोटो : File Photo

विराट कोहली के लिए करवा चौथ का दिन काफी स्पेशल रहा। उन्होंने करवा चौथ के दिन ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया। विराट लगातार तीसरा शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह मैच पुणे में था। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अनुष्का के साथ करवा चौथ मनाया।

 

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shared first Karwa Chauth picture on social media
virat anushka wedding - फोटो : File Photo

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन दिया था। इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की सभी हस्तियां पहुंची थीं। इस पार्टी में कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें इस कपल ने जमकर मस्ती की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed