{"_id":"6009584a8ebc3e33de66c5a0","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-spotted-in-bandra-for-the-first-time-after-welcoming-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद सामने आईं अनुष्का शर्मा, डिलीवरी के बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद सामने आईं अनुष्का शर्मा, डिलीवरी के बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है और तभी से कपल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। हालांकि माता पिता बनने के बाद से फैंस इस कपल को उनकी बेटी के साथ देखने के लिए परेशान हैं। वहीं हाल ही में मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं हैं।
2 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि दोनों स्टार अपनी बेटी को लेकर बांद्रा में चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया। हालांकि फैंस को सिर्फ विराट और अनुष्का ही नजर आए। उनकी गोद में उनकी बेटी नहीं थीं। ऐसे में फैंस को अभी बेबी विरुष्का की एक झलक देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि बेटी के जन्म लेते ही विराट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। साथ ही उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश ना करें।
3 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
मां बनने के 10 दिन बाद आज पहली बार अनुष्का मुंबई की सड़कों पर दिखाईं दी। इस दौरान अनुष्का डेनिम में नजर आईं तो वहीं विराट ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। गौरतलब है कि मां बनने के बाद भी अनुष्का बिल्कुल फिट नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका वजन नहीं बढ़ा था और अब डिलीवरी के बाद भी अनुष्का पहली जैसी ही नजर आ रही हैं। पैपराजी के अपील करने पर कपल ने साथ में पोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अनुष्का प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते काफी दिनों से सुर्खियों में थीं। अब उनकी बेटी का जन्म हो गया है तो फैंस उन्हें भी देखने के लिए बेकरार थे। अनुष्का ने तो मीडिया के सामने आकर अपना चेहरा दिखा दिया, लेकिन उनकी बेटी को मीडिया के सामने आने में अभी वक्त है। बता दें कि विराट और अनुष्का ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपनी बच्ची को मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखेंगे और समय आने पर ही उसे सामने लाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अनुष्का फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अनुष्का ने बड़े पर्दे से एक ब्रेक ले लिया। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने बहुत सारे प्रोजेक्टर खत्म किए हैं। फिलहाल अनुष्का अपनी बेटी के साथ ही वक्त गुजार रही हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि वो बहुत जल्द अनुष्का शर्मा को बड़े पर्दे पर देखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।