फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के जन्मदिन पर कृति सेनन ने साझा की बेहद प्यारी तस्वीर, लिखा- 'मैं तुम्हें ऐसे ही याद करूंगी सुश'

Thu, 21 Jan 2021 05:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Jan 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon share adorable photo of Sushant Singh Rajput on his birthday and fans are getting emotional
कृति सेनन, सुशांत सिंह - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। रील लाइफ के धोनी आज अगर हमारे बीच होते तो अपना 35वां जन्मदिन मनाते। हालांकि सुशांत के चले जाने के बाद उनके इस खास दिन पर उनके सभी करीबी दोस्त और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत की को-स्टार और बहुत अच्छी दोस्त रहीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी सुशांत को उनके जन्मदिन पर याद किया है और उनके लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। कृति सेनन का ये पोस्ट फैंस को भावुक कर दे रहा है।

Kriti Sanon share adorable photo of Sushant Singh Rajput on his birthday and fans are getting emotional
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो हुडी पहने नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इसी तरह तुम्हे हमेशा याद रखूंगी...एक बच्चे की तरह मुस्कुराते हुए। जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई सुश। हमेशा मुस्कुराते रहो और तुम्हे शांति मिले, चाहे तुम जहां हो'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

Kriti Sanon share adorable photo of Sushant Singh Rajput on his birthday and fans are getting emotional
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति के इस खूबसूरत पोस्ट को पढ़कर फैंस की आखें नम हो जा रही हैं। बता दें कि सुशांत और कृति सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं थे बल्कि एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनो ने फिल्म 'राब्ता' में साथ काम किया था और इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। इनकी डेटिंग की खबरें भी काफी चर्चा में आईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon share adorable photo of Sushant Singh Rajput on his birthday and fans are getting emotional
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृति ने बताया था कि, 'सुशांत को छोटे बच्चे और चॉकलेट बहुत पसंद हैं। अगर उन्हें ये दो चीजें मिल जाएं तो वो बहुत खुश हो जाते हैं'। उनके ये पुराने वीडियो सुशांत के निधन के बाद से खूब वायरल हुए थे। सुशांत के अचानक चले जाने से कृति को काफी धक्का लगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनके लिए बहुत प्यारी बातें लिखीं थी।

विज्ञापन
Kriti Sanon share adorable photo of Sushant Singh Rajput on his birthday and fans are getting emotional
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि सुशांत ने बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। आज भी लोग उनकी मौत पर सवाल उठाते हैं और ये जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि सुशांत ने आत्महत्या ही की थी या फिर किसी और कारण से उनकी मौत हुई थी। सुशांत भले ही इस दुनिया से जा चुके हों, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे, ऐसे ही मुस्कराते हुए चेहरे के साथ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed