{"_id":"5a9bf3a54f1c1bbb218b6044","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-visits-sridevi-residence-to-offer-condolence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के 2 दिन बाद कोहली के साथ अनुष्का पहुंची श्रीदेवी के घर, कुछ ऐसा हो गया माहौल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंतिम संस्कार के 2 दिन बाद कोहली के साथ अनुष्का पहुंची श्रीदेवी के घर, कुछ ऐसा हो गया माहौल
Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma and Virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड गमगीन है। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड श्रीदेवी के परिवार के साथ एकजुट होकर खड़ा है। हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
2 of 5
Sridevi
28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने पहुंचकर इस सुपरस्टार को श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि अनुष्का शर्मा इस शोक सभा का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। जिसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग बताई जा रही है।
3 of 5
Sui Dhaga
खबरों की मानें तो अनुष्का उस दौरान भोपाल में थी जिस वजह से वह उस वक्त नहीं आ पाईं। अनुष्का शनिवार रात ही मुंबई लौटी और विराट कोहली के साथ दिवंगत एक्ट्रेस के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक परिजनों से मिलकर अनुष्का काफी इमोशनल हो गई थीं और रोई भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Boney Kapoor
श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। कुछ देर पहले ही विसर्जन की तस्वीर सामने आई हैं जिसमें बोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे। विसर्जन के लिए बोनी कपूर अपने परिवार के साथ शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम में पूरे रीति-रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।