सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anushka Sharma Birthday: अयोध्या में किलकारी भरने वाली अनुष्का शर्मा ने मुंबई में भरी ऊंची उड़ान, ये हैं 10 सुपरहिट फिल्में

रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 May 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special Know About Her Superhit Films and Characters
अनुष्का शर्मा बर्थडे - फोटो : Social Media

अयोध्या में 1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा की किस्मत पर उनको खुद तो नाज होगा ही, लोग भी उन्हें देखकर यही कहते हैं, सितारे हों तो अनुष्का जैसे। सिनेमा के सारे चमकते सितारों के साथ वह परदे पर ना जाने कितनी दुनिया बसा चुकी हैं। और, जब घर बसाने की बारी आई तो अनुष्का ने चुना क्रिकेट के मैदान का सबसे चमकता सितारा। भाई करुणेश के साथ वह क्लीन सेट नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। बताते हैं आपको बेहतरीन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बेहतरीन किरदारों के बारे में।

Trending Videos
Anushka Sharma Birthday Special Know About Her Superhit Films and Characters
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : तानी साहनी
फिल्म : रब ने बना दी जोड़ी (2008)

अनुष्का शर्मा के करियर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा की इस शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म से हुई। उन्होंने इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम किया। जब वह इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट के लिए आदित्य चोपड़ा के ऑफिस यश राज फिल्म्स स्टूडियो गईं तब आदित्य चोपड़ा उनके हुनर से बहुत प्रभावित हुए। वह टेस्ट तो उन्होंने एक फिल्म के लिए दिया था लेकिन आदित्य ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special Know About Her Superhit Films and Characters
band baja barat

किरदार : श्रुति कक्कड़
फिल्म : बैंड बाजा बारात (2010)

अनुष्का का यशराज फिल्म के साथ हुआ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट इस फिल्म के साथ खत्म हुआ। इन दोनों फिल्मों के बीच में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म 'बदमाश कंपनी' और की। उस फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस नहीं किया। बैंड बाजा बारात में अनुष्का एक मध्यमवर्गीय परिवार की पंजाबी लड़की के रूप में नजर आईं जो अपना एक शादी करवाने का बिजनेस शुरू करती है। उनके इस बिजनेस में साथ देता है रणवीर सिंह का किरदार बिट्टू शर्मा। अनुष्का बेंगलुरु में पली बढ़ी हैं इसलिए उनके लिए पंजाबी बोलना थोड़ा सा मुश्किल था। इस किरदार को करते हुए उन्हें अपनी पंजाबी भाषा पर बहुत काम करना पड़ा। यही इस किरदार की सबसे बड़ी खासियत है।

Anushka Sharma Birthday Special Know About Her Superhit Films and Characters
ladies vs ricky bahl

किरदार : इशिका देसाई
फिल्म : लेडीज वर्सेज रिकी बहल (2011)

'बैंड बाजा बारात' के बाद अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर बहुत ही जल्दी पर्दे पर नजर आई। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक सेल्स गर्ल का किरदार निभाया है जिसे तीन औरतें एक लड़के को ढूंढने और उस पर नजर रखने के लिए हायर करती हैं। वह अपने काम को करने में कामयाब तो हो जाती है लेकिन उस अपराधी से इशिका को प्यार हो जाता है और वह उसे धोखा देना नहीं चाहती। इस फिल्म में रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के अलावा परिणीति चोपड़ा, दीपान्निता शर्मा और अदिति शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Birthday Special Know About Her Superhit Films and Characters
Jab Tak Hai Jaan

किरदार : अकीरा राय
फिल्म : जब तक है जान (2012)

अनुष्का शर्मा एक बार फिर शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नजर आईं। अकीरा राय के किरदार में उन्होंने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया है। इसका काम अलग-अलग चीजों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाना है। अनुष्का की शाहरुख के साथ यह दूसरी फिल्म थी, जबकि यशराज फिल्म्स के साथ वह पांचवी बार काम कर रही थीं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म रही जो किस्मत के खेलों पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शानदार काम किया और उन्हें इसके लिए सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed