सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

102 साल पुरानी 'कपूर हवेली' अभी भी पाकिस्तान में मौजूद, निधन से पहले जाना चाहते थे ऋषि कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor death he want again revisit to pakistan kapoor haveli
रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और कपूर हवेली - फोटो : फाइल

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस दुखी हैं। पाकिस्तान में भी बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों को खासा पसंद किया जाता रहा है। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर के निधन से पाकिस्तान के कई बड़े नामों ने शोक व्यक्त किया। ऋषि कपूर का पाकिस्तान से पुराना नाता रहा है। कपूर खानदान की हवेली अभी भी पेशावर में हैं। 

Trending Videos
rishi kapoor death he want again revisit to pakistan kapoor haveli
कपूर हवेली - फोटो : फाइल

पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में 'कपूर हवेली' स्थित है। ऋषि कपूर के दादा और महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म इसी हवेली में हुआ था। इसी हवेली में पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का भी जन्म हुआ। इसे अब 'कपूर हवेली' के नाम से जाना जाता है। साल 2018 में हवेली को म्यूजियम बनाने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor death he want again revisit to pakistan kapoor haveli
कपूर हवेली - फोटो : फाइल

हवेली का निर्माण भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले साल 1918-1922 के बीच किया गया। पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ ने इसे बनवाया था। बशेश्वरानाथ पेशे से सब इंस्पेक्टर थे। पृथ्वीराज उनके खानदान में पहले अभिनेता बने। करीब 40-50 कमरों वाली ये हवेली एक वक्त पर बेहद आलीशान दिखती थी। तस्वीरों में इसके रखरखाव की कमी साफ झलकती है। बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर भी ख्वानी बाजार के पास में ही है। 

rishi kapoor death he want again revisit to pakistan kapoor haveli
कपूर हवेली - फोटो : फाइल

पहले यह हवेली पांच मंजिल की थी। भूकंप के कारण पैदा हुईं दरारों की वजह से इसके ऊपरी तीन मंजिल ध्वस्त कर दिए गए। इसके बावजूद हवेली की ठाठ देखते ही बनती है। 1990 में ऋषि इसको देखने पेशावर गए थे तब वहां से वो इसकी मिट्टी अपने साथ लेकर आए थे।

विज्ञापन
rishi kapoor death he want again revisit to pakistan kapoor haveli
माला पहले हुए रणधीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : फाइल

साल 2016 में ऋषि कपूर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पेशावर हवेली में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने लिखा था, 'किसी ने ये भेजी थी। तस्वीर में रणधीर और मैं पेशावर में कपूर हवेली के बाहर दिख रहे हैं। जैसा तस्वीर में दिख रहा है कि हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed