अनुष्का शर्मा पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान वो विराट कोहली को चीयर करती हुई नजर आईं। लाल रंग की ड्रेस पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है।
विराट कोहली को चीयर करने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, लाल रंग की ड्रेस में बेबी बंप के साथ आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में खड़े होकर अनुष्का ताली बजा रही हैं। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। जाहिर है प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का का वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ मालूम पड़ा। प्रशंसक उनके इस लाल रंग के अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल अनुष्का, विराट के साथ पूरा वक्त बिता रही हैं। दुबई से अब तक उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो सफेद रंग की टीशर्ट और पीच कलर की डांगरी पहनी हुई दिखीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारी सूरज की रोशनी'।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा की जिसमें खूबसूरत सनसेट है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आए।अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं हालांकि वो अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।
View this post on Instagram
❤️🌅 pic credit - @abdevilliers17 😃
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on