फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, साथ में काम करने अनुष्का का इनकार, दिया ऐसा जवाब

Tue, 11 Dec 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma DENIES collaborating with Salman Khan for Sanjay Leela Bhansali's next
anushka salman
बीते कई दिनों से खबरें सुनने में आ रही हैं कि, अनुष्का शर्मा आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी, लेकिन जब अनुष्का ने इसको लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। खबर यह भी थी कि अनुष्का इस फिल्म में दबंग बाबू सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी, लेकिन अनुष्का ने सलमान के साथ काम करने की बात को एक सिरे से नकार दिया है।
Anushka Sharma DENIES collaborating with Salman Khan for Sanjay Leela Bhansali's next
Anushka Sharma
वहीं फैंस इस इंतजार में थे, एक बार फिर से सलमान और अनुष्का को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि, वह आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। वहीं जारी किए गए एक बयान में कहा है कि अनुष्का भंसाली के साथ फिल्म में काम करना पसंद करेंगी। 
Anushka Sharma DENIES collaborating with Salman Khan for Sanjay Leela Bhansali's next
salman khan
यह बात बिल्कुल गलत है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम कर रही हैं। हालांकि सलमान अपनी तरफ से इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि, वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में आने वाले दिनों में काम करने वाले हैं। आने वाले दिनों में वह इस बात की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma DENIES collaborating with Salman Khan for Sanjay Leela Bhansali's next
Salman Khan

आपको बता दें कि, सलमान खान साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आए थे। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ भी काम कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Anushka Sharma DENIES collaborating with Salman Khan for Sanjay Leela Bhansali's next
Salman Khan

खबर थी कि भंसाली इस महत्वाकांक्षी फिल्म में शाहरुख खान और सलमान को साथ लाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें दीपिका को लीड रोल देंगे। मीडिया में खबर है कि सलमान, दीपिका के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं। सलमान लंबे समय से दीपिका से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने उनके द्वारा ऑफर फिल्मों को हमेशा किसी न किसी कारण से ठुकराया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed