अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की आज शादी की पहली सालगिरह है। इन दोनों ने ठीक एक साल पहले इटली में सात फेरे लिए थे और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए थे। शादी की पहली एनिवर्सरी पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे यकीनन आपने अब तक नहीं देखा होगा।
विराट ने इस तरह भरा था अनुष्का की मांग में सिंदूर, लिए थे 7 फेरे, एक साल बाद सामने आया VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में अनुष्का-विराट की जयमाला से लेकर सिंदूर भरने की रस्म और फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। शादी के इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा - 'जब समय बहुत जल्दी बीतता जा रहा हो और आपको उसका एहसास तक न हो तो वो जगह आपके लिए स्वर्ग ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने बहुत अच्छे इंसान से शादी की है।'
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
इस वीडियो को अनुष्का ने महज कुछ देर पहले पोस्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे चंद मिनटों में 1 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो बहुत ही इमोशनल है जिसमें अनुष्का-विराट अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है जिसका पहला मैच भारत ने जीत लिया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। कहा जा रहा है अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में है। अनुष्का और विराट ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। आपको बता दें, शादी की सालगिरह से पहले यह दोनों एक बार फिर से विज्ञापन में नजर आए थे। इसमें दोनों शादी के एक साल का अनुभव शेयर करते हुए दिखाई दिए।
इस विज्ञापन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया था। वीडियो में अनुष्का और विराट शादी करने जा रहे जोड़े को अपनी शादी के एक्सपीरियंस बता रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था - 'प्यार को हर दिन सेलिब्रेट करो। साथ-साथ हमेशा।' यह विज्ञापन मशहूर ब्रांड मान्यवर का है। जिसमें दोनों एक साथ काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं।
Celebrating love everyday #SaathSaathHamesha ✨🌟 @manyavarmohey @virat.kohli
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on