{"_id":"5d5b94318ebc3e89be0cfa6c","slug":"anushka-sharma-share-photo-users-made-funny-meme-and-troll-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र किनारे बैठ फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं अनुष्का, किसी ने VLC Player तो किसी ने मछली से की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समुद्र किनारे बैठ फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं अनुष्का, किसी ने VLC Player तो किसी ने मछली से की तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी एंज्वॉय कर रही हैं । पति विराट कोहली के साथ अनुष्का अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में अनुष्का ने बीच के किनारे एंज्वॉय करते एक फोटो पोस्ट की । इसमें अनुष्का ऑरेंज और व्हाइट कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं । अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
कुछ ने अनुष्का की इस तस्वीर को पसंद किया तो कुछ ने मीम बनाने शुरू कर दिए। अनुष्का की इस फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के मीम बना रहे हैं जो बेहद फनी हैं । कोई इस फोटो की तुलना पुराने वीएलसी प्लेयर (VLC Player) से कर रहा है तो कोई मछली से।
ट्विटर पर #AnushkaSharma हैशटैग के साथ लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें अनुष्का ने अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'Sun kissed & blessed 🧡⛱️'। तस्वीर में अनुष्का बीच पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके सामने समुद्र का किनारा काफी सुंदर लग रहा है।
अनुष्का की इस फोटो को 22 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । पत्नी की इस तस्वीर को देखने के बाद विराट कोहली भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। विराट ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की।
विज्ञापन
5 of 5
Virat Kohli and Anushka Sharma
- फोटो : instagram
इससे पहले विराट और अनुष्का एक साथ मियामी के एक रेस्टोरेंट में देखे गए थे। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू'। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल काफी व्यस्त रहीं। अब अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।