अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ की जब भी कोई तस्वीर सामने आती है देखते ही देखते वायरल हो जाती है। इस बार अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है लेकिन इस बार अनुष्का काफी दुखी हैं। इसका जिक्र उन्होंने खुद पोस्ट लिखकर किया है।
विराट कोहली की वजह से दुखी हैं अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की है वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें विराट सेल्फी ले रहे हैं जबकि पीछे बैठीं अनुष्का मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आपको लगता होगा कि समय के साथ किसी को अलविदा कहना आसान हो जाता होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।'
You'd think good byes get easier with time. But they never do ... 💕
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
दरअसल, विराट कोहली इन दिनों इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। ऐसे में अनुष्का विराट से दूर उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। अनुष्का आमतौर पर पति विराट के साथ क्रिकेट दौरों पर साथ होती हैं लेकिन अभी वो कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं इस वजह से उन्हें विराट से दूर रहना पड़ रहा है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। अनुष्का की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो झूलन गोस्वामी के साथ नजर आई थीं। अनुष्का इस फिल्म से जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
अनुष्का की आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' थी। इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया। साल 2019 में अनुष्का को केवल स्टेडियम या किसी इवेंट में ही देखा गया है। जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे थे।
आसिम की हार पर पहली बार आया हिमांशी खुराना का बयान, बताया- परिवार का कैसा था रिएक्शन