{"_id":"5fabd18824c1cf20110fb9e3","slug":"anushka-sharma-share-virat-kohli-photo-cleaning-muddy-shoes-with-tooth-brush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा ने पकड़ा पति विराट कोहली को रंगेहाथ, टूथब्रश से कर रहे थे जूते साफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा ने पकड़ा पति विराट कोहली को रंगेहाथ, टूथब्रश से कर रहे थे जूते साफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 11 Nov 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। इस समय दोनों दुबई में समय बिता रहे हैं। विराट आईपीएल की वजह से दुबई में थे और अनुष्का भी अपने पति को चियर करने वहां पहुंची थीं। इस दौरान दोनों के साथ में कई अमेजिंग मूमेंट्स सामने आए।
दरअसल अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने विराट को रंगेहाथ पकड़ा है। जब विराट टूथब्रश से अपने जूते साफ कर रहे थे।
अनुष्का ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। विराट तस्वीर में वॉशबेसिन के सामने खड़े होकर अपने जूते टूथब्रश से साफ करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने विराट की ये तस्वीर चुपके से ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'टूर के पहले पति को तन्मयता से अपने गंदे स्पाइक्स साफ करते पकड़ा।' अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि अनुष्का और विराट की कई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। दोनों ने अगस्त में अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। दोनों के घर में जनवरी 2021 में किलकारियां गूंजेगी। इस समय अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जिससे पता चलता है कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्ज्वॉय कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।