{"_id":"5d4f063d8ebc3e6cd8782f43","slug":"anushka-sharma-started-a-campaign-demanding-amendment-of-the-cruelty-to-animals-act-1960","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की मौत के बाद अनुष्का शर्मा ने उठाई ये मांग, चाहती हैं पशु क्रूरता अधिनियम में बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुत्ते की मौत के बाद अनुष्का शर्मा ने उठाई ये मांग, चाहती हैं पशु क्रूरता अधिनियम में बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुस्सा एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई के बाद फूटा था। अस्पताल में लंबे संघर्ष के बाद अब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर कुत्ते की पिटाई करने वाले शख्स को जमकर लताड़ लगाई। इस बीच अब उन्होंने सरकार से जानवरों के साथ क्रूरता अधिनियम 1960 में बदलाव करने की मांग की है।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : file photo
जनवारों की अधिकारों की वकालत करने वाली अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सरकार से पशु क्रूरता अधिनियम 1960 को जल्द बदलाव करने की बात कही है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि केवल लक्की (मरने वाला डॉगी) ही नहीं है जो अमानवीय घटना का शिकार हुआ है।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा- हमारे देश में कुत्तों से जुड़े ऐसी कई मामले हैं जिनपर बेरहमी से हमला किया जाता है और मारा जाता है, इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम 1960 में संशोधन करने की जरूरत है। हमें इस पर तुरंत ध्यान देने चाहिए और कुछ करना चाहिए। पशु क्रूरता के खिलाफ कड़े नियम बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
आपको बता दें कि कुत्ते लकी की मौत पर अनुष्का शर्मा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी मौत पर सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था। दरअसल कुत्ते सिर्फ भारी बारिश से बचने के लिए मुंबई के वर्ली इलाके के टर्फ व्यू बिल्डिंग में आसरा ढूंढ़ने पहुंचा था। बिल्डिंग के चौकीदार ने इस बेजुबान को बेरहमी से पीट दिया। जिसके बाद कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : file photo
इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब इस बेजुबान कुत्ते की बारिश में पड़े होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने इस मामले की पूरी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। स्ट्रीट डॉग की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने उसे न्याय दिलाने की बात भी कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।