{"_id":"5d3bd5008ebc3e6cb47b3603","slug":"anushka-sharma-takes-on-rohit-shama-when-he-unfollowed-virat-anushka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा के अनफॉलो करने के बाद अनुष्का ने किया पलटवार! इस वजह से विराट संग हुई थी अनबन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शर्मा के अनफॉलो करने के बाद अनुष्का ने किया पलटवार! इस वजह से विराट संग हुई थी अनबन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat-anushka, rohit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के अंदर ही दो गुट बन चुके हैं। एक गुट कप्तान विराट कोहली के साथ है तो वहीं दूसरा गुट रोहित शर्मा के साथ। गल्फ न्यूज समेत कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि वर्ल्ड कप के दौरान टीम के अंदर एकता नहीं थी। हाल ही में रोहित शर्मा से जुड़ी ऐसी खबर आई जो उनके और विराट कोहली के बीच मतभेदों को खुलकर जाहिर करता है।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। रोहित काफी पहले ही विराट कोहली को अनफॉलो कर चुके हैं, जबकि विराट कोहली अब भी रोहित शर्मा को फॉलो करते हैं। रोहित के इस कदम के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पलटवार किया है।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
किसी का नाम लिए बगैर अनुष्का ने अपने स्टेटस में लिखा कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' माना जा रहा है कि रोहित शर्मा का विवाद बढ़ने के बाद अनुष्का ने स्टेटस के जरिए उनको जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
बता दें कि अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी राधिका रितिका सजहेद को फॉलो नहीं करतीं। राधिका भी विराट और अनुष्का को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं। हालांकि पहले ये एक दूसरे को फॉलो करते थे या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli, rohit sharma
- फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार काफी पहले ही पड़ गई थी जब रोहित शर्मा और उनके ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन ने विराट कोहली से जुड़ी मैनेजमेंट कंपनी से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।