फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेजन के जंगलों में आग लगते ही बॉलीवुड में चिंता, अनुष्का समेत कई दिग्गज सितारों ने ऐसे किए ट्वीट

Fri, 23 Aug 2019 03:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma to Disha Patani these bollywood celebs react on Amazon RainForest fire
arjun kapoor and Disha Patani - फोटो : amar ujala

इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के अमेजन रेन फॉरेस्ट के जंगलों में आग लगी हुई है। बीते 16 दिन से लगी इस आग ने जंगल मेें काफी तबाही मचाई है। अमेजन रेन फॉरेस्ट जंगल पृथ्वी के लिए काफी खास है क्योंकि ये पूरी धरती के लिए करीब 20 प्रतिशत ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। जंगल की इस आग पर कई फिल्मी सितारों ने चिंता व्यक्त की है।

Anushka Sharma to Disha Patani these bollywood celebs react on Amazon RainForest fire
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर लिखा "अमेजन के जंगल में आग लगी है। ये पृथ्वी पर करीब 20 प्रतिशत ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। पिछले 16 दिनों से यहां आग लगी हुई है, लेकिन इस पर मीडिया कवरेज क्यों नहीं कर रहा है ?"

पढ़ें: अनुष्का की इंटरनेट के जरिए खुशहाली फैलाने की अनोखी पहल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Terrifying to think that the Amazon is the largest rain forest on the planet, creating 20% of the earth’s oxygen, basically the lungs of the world, has been on fire and burning for the last 16 days running, with literally NO media coverage whatsoever! Why?

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

Anushka Sharma to Disha Patani these bollywood celebs react on Amazon RainForest fire
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर अमेजन के जंगलों में लगी आग पर ट्वीट करते हुए लिखते हैं, "अमेजन रेनफॉरेस्ट में आग, ये बहुत ही भयावह खबर है। मैं ये सोच भी नहीं सकता कि दुनिया के पर्यावरण पर इसका क्या असर होगा। ये बहुत ही दुखद है #PrayforAmazons"

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma to Disha Patani these bollywood celebs react on Amazon RainForest fire
anushka sharma - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अमेजन रेन फॉरेस्ट के जंगल में लगी आग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अमेजन के जंगल बीते हफ्ते से जल रहे हैं, ये सच में डरावना है, मैं उम्मीद करूंगी मीडिया इस पर ध्यान दे। #saveamazon"

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने किया स्टंट, यूजर बोला- टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स

विज्ञापन
Anushka Sharma to Disha Patani these bollywood celebs react on Amazon RainForest fire
alia bhatt - फोटो : Instagram

इन सभी सितारों के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अमेजन रेन फॉरेस्ट में लगी आग पर अपनी चिंता जाहिर की है। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर दीया मिर्जा तक का नाम शामिल है। गौरतलब है कि अमेजन और रोंडानिया के राज्यों में लगी आग से निकलने वाली तेज हवाओं से करीब 2,700 किमी का क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। जंगल में लगी आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deniers of #ClimateChange we are being gutted by the fires caused by your denial! The Amazon forest, the lungs of our planet has been on fire for the last 16 days and more than 72000 fires have occurred already this year. When will world media give this more attention? #ClimateChangeIsReal #ActOnClimate #amazonia #amazonas #PrayForAmazonia @unenvironment @unitednations @unsdgadvocates

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed