फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहले बर्थडे पर पूरा हुआ अनुष्का का 'विराट' सपना, खुला खत लिखकर शेयर की गुड न्यूज

Tue, 01 May 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma To Open animal shelter near Mumbai This is how people reacted
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन की 30वीं सालगिरह पर एक अहम फैसला लिया है। वह बेसहारा, लावारिस जानवरों के लिए मुंबई के पास एक एनिमल शेल्टर शुरू करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर एक्ट्रेस ने लोगों से भी अपील की है के वे भी उन प्रजातियों का ख्याल रखें जो हम इंसानों जितने मजबूत नहीं हैं।

Anushka Sharma To Open animal shelter near Mumbai This is how people reacted
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा को जानवरों से कितना प्रेम है यह बात किसी से छुपी नहीं है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा 'साथी जीवों' की मदद करने का सपना देखा है। उन्होंने कहा,'मैं मुंबई के बाहर एनिमल शेल्टर बनवा रही हूं-उन जानवरों के लिए जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं, जो बिना किसी सहायता के कठिन हालात में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। एक ऐसा घर जहां उन्हें प्यार और सुरक्षा मिलेगा, उनका पालन-पोषण होगा।'

Anushka Sharma To Open animal shelter near Mumbai This is how people reacted
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है कि वह कई सालों से यह सपना संजो रही थीं, मगर अब जाकर वह पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस काम में लोगों के वक्त, मदद और सलाह की भी जरूरत है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma To Open animal shelter near Mumbai This is how people reacted
फाइल फोटो

वहीं, पति विराट कोहली ने भी शादी के बाद अनुष्का के पहले बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाम को आईपीएल मैच होने के बावजूद वह दिन में बर्थडे गर्ल को फिल्म दिखाने ले गए। साथ में लंच भी किया। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अनुष्का के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा।

विज्ञापन
Anushka Sharma To Open animal shelter near Mumbai This is how people reacted
अनुष्का शर्मा - फोटो : Self

अनुष्का शर्मा की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द अमेरिका रवाना होंगी। यहां वह शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' की शूटिंग करेंगी। बता दें कि उन्होंने खासतौर पर एक शेफ को नौकरी पर रखा है जो अमेरिका में उनके लिए शुद्ध शाकाहारी खाना बनाएगा। अनुष्का ने तीन साल पहले ही नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। इसके अलावा वह संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' और वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed