शादी के बाद अनुष्का शर्मा का पहला बर्थ डे सेलिब्रेट करने में विराट कोहली कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जश्न की शुरुआत केक कटिंग से हुई। इसके बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर भी बर्थडे गर्ल के लिए स्पेशल मैसेज लिखा। शाम को मैच से पहले वह अपना पूरा वक्त पत्नी बिताते देखे गए।
अनुष्का का हाथ थामकर फिल्म देखने पहुंचे विराट कोहली, मैच से पहले ऐसे सेलिब्रेट किया पत्नी का बर्थडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली अनुष्का शर्मा को एक अच्छे हसबेंड की तरह मॉल ले गए। दोनों ने साथ फिल्म भी देखी। विराट और अनुष्का जब हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' देखने बेंगलुरु के ओरियन मॉल पहुंचे, तो 'विरुष्का' की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
@AnushkaSharma & @imVkohli at Orion Mall with the whole team to watch #AvengersInfinityWar 💜 #Virushka #HappyBirthdayAnushkaSharma pic.twitter.com/f2RDbHw33N
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) May 1, 2018
बता दें कि मंगलवार यानी अनुष्का शर्मा के बर्थ डे की शाम इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच होने के बावजूद विराट ने पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का फैसला किया। हालांकि, कोहली इन दिनों फॉर्म में हैं, मगर टूर्नामेंट में उनकी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
वहीं, अपने बर्थ डे पर अनुष्का शर्मा ने ऐलान किया है कि वह जानवरों के लिए शेल्टर होम खोलने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी। लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।