मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अपने माता-पिता की बोर्ड गेम खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यहां वह परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत करने के लिए इस क्वारंटाइन का उपयोग करने के तरीके सुझा रही हैं।
अनुष्का ने शेयर की माता-पिता की ये खास तस्वीर और कहा, ‘घर पर रहकर ही उठाएं इन पलों का भरपूर आनंद’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया कंटेंट लॉकडाउन के दौरान अपनी जुगल जोड़ी के साथ-साथ पारिवारिक लक्ष्य भी निर्धारित कर रहा है। इस सुपरस्टार ने पति विराट कोहली और अपने माता-पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के साथ एक बोर्डगेम (मोनोपोली) खेलने की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। अनुष्का ने कैमरे में कैद किए गए इन पलों को लेकर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए क्वारेंटाइन टाइम का उपयोग करने के तरीके पेश किए हैं।
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 7, 2020
अनुष्का कहती हैं, "हमारी बुनियादी देखभाल करने वाला हमारा परिवार ही हमें यह सिखाता है कि जीवन के पथ पर हमें कैसे आगे बढ़ना है, कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे सोशलाइज करना है और कैसे दुनिया का सामना करना है। इससे हमारी शुरुआती कंडीशनिंग होती है जिसका हम पर अमिट प्रभाव पड़ता है। आज हम जिस दुनिया में हैं, उसमें पता नहीं कल क्या हो? मुझे यकीन है कि आप में से बहुतों को अपने परिवार के साथ ही तसल्ली और मेल-जोल का अहसास होता है। ”
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
खुद के और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए अनुष्का ने सभी को घर पर रहने की सलाह दी है। वह कहती हैं, “अपने जीवन के हर अनमोल व्यक्ति का खयाल रखने के लिए घर पर ही रहें और इन पलों का भरपूर आनंद भी लें। मुस्कुराएं, हंसें, शेयर करें, प्यार जताएं, गलतफहमियां दूर करें, रिश्तों की डोर सुंदर और मजबूत बनाएं, जिंदगी और अपने सपनों के बारे में बातें करें तथा एक बेहतर कल की प्रार्थना करें।"
अनुष्का को ये भी लगता है कि कोविड-19 पैंडेमिक की वजह से दुनिया उलटपलट हो गई है। वह कहती हैं, “हम सभी का दिल दहल गया है, हम सभी गहराई तक प्रभावित हुए हैं और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इन अनुभवों से मिली सीख याद रखेंगे। आशा करती हूं कि यह सारा कुछ घटित होने से पहले वाली अपनी दुनिया के बारे में पुनर्विचार करने की दिशा में हम सबने खुद को ढाल लिया होगा...।"