फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से जंग में दुनियाभर से जुड़ेंगे बड़े सितारे, शाहरुख-प्रियंका भी लेंगे हिस्सा

Tue, 07 Apr 2020 04:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Priyanka Chopra join Together an event for coronavirus relief
shah rukh - फोटो : social media

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। इस दौरान बड़ी हस्तियां आगे आई हैं और लगातार मदद कर रही हैं। इसी सिलसिले में अब कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार एक साथ जुड़ने वाले हैं। ग्लोबल सिटीजन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस का लाइव ब्रॉडकास्ट करने जा रहा है। खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Shah Rukh Khan and Priyanka Chopra join Together an event for coronavirus relief
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

18 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस म्यूजिकल परफॉर्मेंस का मकसद फंड जुटाना है। कार्यक्रम में लेडी गागा और एल्टन जॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे भी हिस्सा लेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

Shah Rukh Khan and Priyanka Chopra join Together an event for coronavirus relief
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

ग्लोबल सिटीजन ने एक ट्वीट कर बताया कि 'जॉन लेजेंड, एल्टन जॉन, लेडी गागा, डेविड बेकहम, क्रिस मार्टिन, इदरिस एल्बा, केथ अरबन, प्रियंका चोपड़ा और शाहरख खान जैसे सितारे हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को जिमी फैलॉन, जिमी कीमेल और स्टीफेन कोलबर्ट होस्ट करेंगे। इसका प्रसारण 18 अप्रैल को किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Priyanka Chopra join Together an event for coronavirus relief
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, साथ ही मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान किया है। शाहरुख ने कहा कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। फैंस उनकी ये दरियादिली देखकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Priyanka Chopra join Together an event for coronavirus relief
Priyanka Chopra and PM Modi - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा भी सामजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि दी है। प्रियंका की इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट ने कपड़े धोते हुए निकाला कोरोना पर गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed