कल का दिन हर भारतवासी के लिए गम से भरा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई। हालांकि, हर कोई टीम का उत्साह बढ़ा रहा है। मैच के बाद खिलाड़ी अपने-अपने घर जाने के लिए शहर से निकल गए। गुजरात से वापस आते ही विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए है, जहां क्रिकेटर को फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
Anushka-Virat: विश्व कप फाइनल के बाद मुंबई लौटे अनुष्का-विराट, फैंस ने क्रिकेटर का हौसला बढ़ाकर कहा-असली हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 20 नवंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई पहुंचे और उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार के बाद जब यह कपल अपने घर जाने के लिए आया तो वह तनाव में दिख रहे थे।
Bigg Boss 17: गंजे हैं अंकिता के पति विक्की जैन, दोनों के इस करीबी ने 'बिग बॉस 17' में किया पर्दाफाश
कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में जाकर कोहली विराट कोहली का हौसला बढ़ाया है। जहां एक यूजर ने उन्हें 'सच्चा चैंपियन' कहा, वहीं दूसरे ने लिखा, 'हमारा 'चैंपियन। हमें हमेशा आप पर गर्व रहेगा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'' यही नहीं, हार के बाद से कई लोग खिलाड़ियों के समर्थन में संदेश लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अगले वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर अंत अच्छा नहीं है तो समझ लेना चाहिए कि यह अंत नहीं है। आगे हमें बहुत कुछ हासिल करना है।'
Vicky Kaushal : Sam Bahadur पर अभिनेता विक्की कौशल की Amar Uajla से खास बातचीत l Sanya Malhotra
बता दें कि फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद में मौजूद आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, "कार्यालय में बस एक बुरा दिन टीम इंडिया आप लोगों को हमेशा #WorldCup2023 के सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा। एड्रेनालाईन के लिए धन्यवाद! अच्छा खेला।"
Vicky Kaushal : Sam Bahadur पर अभिनेता विक्की कौशल की Amar Uajla से खास बातचीत l Sanya Malhotra
शाहरुख खान ने यह भी लिखा, ''जिस तरह से भारतीय टीम ने यह पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई. यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से आज ऐसा हुआ, लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद। आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं।"