फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding: कटरीना-विक्की की शादी में बेटी वामिका को नहीं ले जाएंगे विराट-अनुष्का, मेन इवेंट और रिसेप्शन में होंगे शामिल 

Wed, 08 Dec 2021 02:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Dec 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli to attend Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding without Vamika
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होगी। इस शाही शादी का जश्न 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है। बुधवार यानी कि आज हल्दी समारोह है और इससे पहले कल रात मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई है। इस रॉयल वेडिंग के लिए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जयपुर पहुंचे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फ्रेंड और रिश्तेदार सिक्स सेंस फोर्ट पहुंच चुके हैं। 


 

Anushka Sharma Virat Kohli to attend Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding without Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इस भव्य शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी शामिल होंगे। हालांकि, इस बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका को नहीं ले जाएंगे।

Anushka Sharma Virat Kohli to attend Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding without Vamika
विराट कोहली और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया

यह भी कहा जा रहा है कि ट्रोलिंग से बचने और कोरोना वायरस के नये वैरिएंट को देखते हुए विराट और अनुष्का शर्मा ने इस रॉयल वेडिंग में बेटी वामिका को नहीं ले जाने का फैसला लिया है। विराट और अनुष्का इस शादी के मेन इवेंट और रिसेप्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli to attend Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding without Vamika
अनुष्का शर्मा, वामिका - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि इस शादी में विराट और अनुष्का को भी बुलाया गया है। कटरीना और अनुष्का ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'जब तक है जान' फिल्म और 'जीरो' में साथ काम किया है। सूत्रों की मानें तो इस रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान, निर्देशक करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, एक्टर ऋतिक रोशन भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli to attend Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding without Vamika
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में एक्टर सलमान खान शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और फराह खान के होटल ताज में रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कुछ सेलेब्स के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। शादी के तुरंत बाद दिसंबर में दोनों की शूटिंग फिर से शुरू होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों मुंबई में दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed