फिल्म ‘तानाजी’ के बाद अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘आदिपुरुष’ पर काम शुरू कर चुके निर्देशक ओम राउत को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट में काम करने साफ इनकार कर दिया है। दावा तो अनुष्का के करीबी सूत्रों का यही है कि इस बारे में उनसे किसी ने बात ही नहीं की। लेकिन, पता ये चला है कि अनुष्का का नाम फिल्म के प्रोजेक्ट के लिए करीब करीब फाइनल हो चुका था लेकिन अब उनके गर्भवती होने के चलते वह प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।
‘आदिपुरुष’ के लिए अनुष्का का इनकार, अब सबसे बड़ा सवाल, कौन अभिनेत्री बनेगी सीता मैया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा के फिल्म ‘आदिपुरुष’ साइन करने की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा के करीबी सूत्रों का कहना है कि ये बात सच नहीं है। इन सूत्रों का कहना यही है कि इस प्रोजेक्ट में अनुष्का का कभी नाम ही नहीं आया और उनसे कभी इसे लेकर बातचीत तक नहीं हुई। यह जानकारी अनुष्का के नजरिये से सही है लेकिन इसका एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सीता का रोल निभाने के लिए अनुष्का शर्मा का नाम फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ही सोचा था। इस बारे में अनुष्का शर्मा का काम देखने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों से शुरूआती दौर की चर्चा भी हुई। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि आधिकारिक तौर से नहीं कर रहा लेकिन अनुष्का शर्मा का नाम निश्चित रूप से फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सीता के रोल के लिए प्रस्तावित किया गया था।
अनुष्का के करीबी कहते हैं कि वह फिर से कैमरे के सामने आने के लिए काफी दिनों से बेताब रही हैं। फिल्म ‘जीरो’ के बाद उनकी अगली फिल्म तय हो चुकी है, इसका इशारा भी उन्होंने फिल्म ‘बुलबुल’ की कामयाबी के बाद ‘अमर उजाला’ के साथ एक्सक्लूसिव मुलाकात में दिया था, लेकिन इस बीच विराट और अनुष्का ने परिवार बढ़ाने का फैसला कर लिया।
अब दिक्कत यहां ये है कि प्रभास और उनके निर्देशक ओम राउत फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग जितना जल्दी संभव हो शुरू करना चाहते हैं, उधर अनुष्का की जो योजना बन रही है, उसके हिसाब से वह अप्रैल 2021 से पहले किसी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर सकती। मामला यहीं आकर अटक गया है। हालांकि करीना कपूर खान ने गर्भ धारण के बाद भी काम करना जारी रखा है और अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग भी उन्होंने इसी अवस्था में की है। पर, अनुष्का किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।
पढ़ें: Mimi Chakraborty: मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता का टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार