फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन के बयान का बॉलीवुड के सितारों ने किया समर्थन, दिग्गज अभिनेत्री का इस तरह कर रहे हैं 'सम्मान'

Tue, 15 Sep 2020 06:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Sep 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Monsoon session Anubhav Sinha Taapsee Pannu and Richa Chadha gave respect to Jaya Bachchan over her statement on drug cartel to Ravi Kishan
तापसी पन्नू, जया बच्चन, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: taapsee/ PTI/ therichachadha

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन की आलोचना की। सोमवार को रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड में ड्रग कार्टेल का मुद्दा उठाया। जिस पर जया बच्चन ने पलटवार किया और रवि किशन के बयान की आलोचना भी की। जया बच्चन के बयान की अब कई फिल्मी सितारों ने तारीफ की है।

Monsoon session Anubhav Sinha Taapsee Pannu and Richa Chadha gave respect to Jaya Bachchan over her statement on drug cartel to Ravi Kishan
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo

जया बच्चन की तारीफ करते मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, 'जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूं। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है।' अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने भी जया बच्चन की तारीफ की है। 

 

Monsoon session Anubhav Sinha Taapsee Pannu and Richa Chadha gave respect to Jaya Bachchan over her statement on drug cartel to Ravi Kishan
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम जिस तरह हमेशा पहल, कारण और जागरुकता अभियान के लिए खड़े रहे, आज उसका कर्ज उतारने का समय आ गया है। आज फिर एक महिला इंडस्ट्री के हित में खड़ी हुईं, सम्मान।' तापसी पन्नू का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी अनुभव सिन्हा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जया बच्चन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon session Anubhav Sinha Taapsee Pannu and Richa Chadha gave respect to Jaya Bachchan over her statement on drug cartel to Ravi Kishan
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जया बच्चन ने अपना करियर सत्यजीत रे के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में शुरुआत की। देखें उनका निडर चेहरा। बॉलीवुड के जान- बूझकर वशीकरण में भाग लेने वाले 'एजेंट' और खुरचन, भस्मासुर की तरह खुदकुशी कर लेंगे, सम्मान।' इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने जया बच्चन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
Monsoon session Anubhav Sinha Taapsee Pannu and Richa Chadha gave respect to Jaya Bachchan over her statement on drug cartel to Ravi Kishan
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI







आपको बता दें मंगलवार को मानसून सत्र के दौरान जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा था, 'मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी इंडस्ट्री से कई वादे किए जाते हैं लेकिन पूरे नहीं होते। सरकार को मनोरंजन इंडस्ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्योंकि यह इंडस्ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है।' जया यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed