{"_id":"5f60b4b9d2013604e23ecb1c","slug":"kolkata-police-arrested-a-taxi-driver-for-passing-lewd-comments-at-mimi-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mimi Chakraborty: मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता का टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mimi Chakraborty: मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता का टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 15 Sep 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती पर गंदे कमेंट्स करने के आरोप में कोलकाता के एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिमी द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार रात को मुकुंदपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
2 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
खबरों की मानें तो मिमी जब जिम से लौट रही थीं तब टैक्सी ड्राइवर ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। पहले तो मिमी ने इसे नजर अंदाज करना ही ठीक समझा लेकिन टैक्सी ड्राइवर ने दोबारा से उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद ये हरकत की। इसके बाद अभिनेत्री ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ा।
3 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
मामले पर बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अभद्र टिप्पणी करने के बाद तुरंत भाग गया, लेकिन जाधवपुर की सांसद ने उसकी टैक्सी का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया था। अधिकारी ने कहा कि टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्हें टीवी सीरियल गानेर ओपारे से बेहद लोकप्रियता मिली। शो रवीन्द्रनाथ टैगोर को ट्रिब्यूट था, जिसमें मिमी ने प्यूप का किरदार निभाया था। शो की सफलता के बाद मिमी ने बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 5
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter- @mimichakraborty
मिमी फिलहाल जाधवपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चनाव लड़ा था। मिमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।