फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थीं 'देवसेना', 'बाहुबली' के साथ सालों तक रही अफेयर की चर्चा

Sat, 07 Nov 2020 07:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Nov 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty Birthday Know About Baahubali Actress Personal Life and Affair With Prabhas
अनुष्का शेट्टी - फोटो : instagram

साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। भले ही अनुष्का ने अब तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनके दीवाने बॉलीवुड में भी कम नहीं हैं। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को हुआ था। अनुष्का इस साल अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Anushka Shetty Birthday Know About Baahubali Actress Personal Life and Affair With Prabhas
अनुष्का शेट्टी - फोटो : instagram

अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अनुष्का रख लिया। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। उनके परिवार से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं रहा। फिर भी आज अनुष्का ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऊंचा नाम हासिल कर लिया है। फिल्मों में आने से पहले से ही अनुष्का बेहद फिट थीं। इसकी वजह था उनका प्रोफेशन।

Anushka Shetty Birthday Know About Baahubali Actress Personal Life and Affair With Prabhas
बाहुबली 2 - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। जिसके बाद अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'सुपर' में काम किया। इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार कई तेलुगू फिल्मों में काम किया। अनुष्का की सबसे बड़ी हिट 'बाहुबली 2' ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty Birthday Know About Baahubali Actress Personal Life and Affair With Prabhas
अनुष्का और प्रभास - फोटो : फाइल फोटो

'बाहुबली' में निभाया गया उनका किरदार 'देवसेना' काफी मशहूर हुआ। उन्हें फिल्म में दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही। हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले ही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि प्रभास उनके 3 बजे वाले दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वो पिछले 15 सालों से प्रभास को जानती हैं और प्रभास उनके ऐसे दोस्त हैं जिनसे वो सुबह 3 बजे तक बात कर सकती हैं।

विज्ञापन
Anushka Shetty Birthday Know About Baahubali Actress Personal Life and Affair With Prabhas
अनुष्का शेट्टी - फोटो : instagram

फिल्मों की बात करें तो अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म 'सिंघम' में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई 'सिंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की। साल 2009 की फिल्म 'बिल्ला' में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ काम किया था। प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं।

पढ़ें: यूजर ने की सोनू सूद से 'बुर्ज खलीफा' पर जन्मदिन मनाने की मांग, ऐसा था अभिनेता का जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed