वरुण और अनुष्का की सुई-धागा ने दिखाई बॉक्स ऑफिस को ताकत, 'पटाखा' की कमाई में भी हुई बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सुई धागा' ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़ और सोमवार को 7 करोड़ रुपये बटोरे हैं। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 43.60 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि आज 'गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा 'सुई धागा' को मिलेगा और फिल्म 50-55 करोड़ रुपये का बिजनेस 5 दिनों में आसानी से कर लेगी। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो वीकेंड के बाद 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के मौके पर इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। पटाखा ने पहले दिन 90 लाख और दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख, तीसरे दिन करीब 1.75 लाख और चौथे दिन 94 लाख की कमाई की।
#Pataakha remains very steady [Day 4 is better than Day 1]... An upturn in biz is on the cards today [Day 5] due to the national holiday... Fri 90 lakhs, Sat 1.40 cr, Sun 1.75 cr, Mon 94 lakhs. Total: ₹ 4.99 cr. India biz.
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'पटाखा' को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्रिटिक्स और दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। सुई धागा में जिस तरह से अब ग्रोथ देखी गई है ये स्पष्ट रूप से माउथ पब्लिसिटी का परिणाम है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इमेज से अलग हट कर ये फिल्म की है और उनके लुक और एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है।
#SuiDhaaga has a STRONG Day 4... A decline of 15.66% on Day 4 [vis-à-vis Day 1] indicates SOLID HOLD... Big holiday today will boost biz and add to a BIG TOTAL... Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.05 cr, Mon 7 cr. Total: ₹ 43.60 cr. India biz.