फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिमरन विवादः कंगना रणौत और हंसल मेहता की बहस में कूदे लेखक अपूर्व असरानी, खुद को बताया कबाब में हड्डी

Tue, 02 Feb 2021 09:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Feb 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani on Simran row says writer was the kabab mein haddi in Kangana and Hansal Mehta love story
अपूर्व असरानी, कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पिछले काफी समय से अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक हंसल मेहता के साथ फिल्म 'सिमरन' को लेकर उनकी बहस हो गई। दरअसल हंसल मेहता ने हाल ही में एक ट्वीट के दौरान इस फिल्म को अपनी जिंदगी की गलती बता दी जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। अब इस मामले में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म एडिटर और मशहूर लेखक अपूर्व असरानी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है जिसमें वो खुद को कबाब में हड्डी बता रहे हैं।

Apurva Asrani on Simran row says writer was the kabab mein haddi in Kangana and Hansal Mehta love story
हंसल मेहता, अन्ना हजारे और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में अन्ना हजारे ने आमरण अनशन का एलान किया था लेकिन फिर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद उन्होंने उसे कैंसिल कर दिया था। जिससे हंसल काफी निराश हुए थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने विश्वास के साथ अन्ना हजारे का सपोर्ट किया था। अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसा ही था। मुझे इस बात का दुख नहीं है। हम सभी गलतियां करते हैं। मैंने सिमरन बनाकर की थी।'

 

Apurva Asrani on Simran row says writer was the kabab mein haddi in Kangana and Hansal Mehta love story
कंगना रणौत, हंसल मेहता - फोटो : Twitter

कंगना ने हंसल के उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'यह सही है हंसल सर। यहां तक कि आप भी इस बात से सहमत होंगे कि मैं आपके साथ खड़ी रही और अब आप इस तरह की बात कर रहे हैं। ऐसा फील आ रहा है, जैसे मैं 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गा रही हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Asrani on Simran row says writer was the kabab mein haddi in Kangana and Hansal Mehta love story
अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

इसके बाद हंसल मेहता ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा था कि, 'पहली बात तो ये कि ये ट्वीट तुम्हारे लिए नहीं था। दूसरी बात फिल्म के बाद कई ऐसी बातें हुईं जिन्होंने मुझे बेहद आहत किया। इससे मुझे फिल्म बनाने पर अफसोस हुआ। सभी ने कहा कि आप एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इसके लिए और आपकी दयालुता के लिए मैं आपका सम्मान करता हूं'।


 

विज्ञापन
Apurva Asrani on Simran row says writer was the kabab mein haddi in Kangana and Hansal Mehta love story
simran kangana

ट्वीटर पर ये सारी बातें पढ़ने के बाद अपूर्व असरानी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि इस प्रेम कहानी में लेखक ही कबाब में हड्डी था। मुझे मेरी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए'। इसके साथ उन्होंने मजाक वाले इमोजी भी बनाए।गौरतलब है कि साल 2017 में आई कंगना रणौत स्टारर फिल्म 'सिमरन' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट अपूर्व असरानी ने लिखी थी।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed