बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस हैं जिन्हें दूसरे को सामने अपनी राय बेबाकी से रखने में कोई हिचक नहीं होती है। उनके ट्वीट्स सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि कंगना खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने आत्मसम्मान से समझौता करके इसका इस्तेमाल कर रही हैं।
इस खास वजह से ट्विटर का इस्तेमाल करती हैं कंगना रणौत, कहा- आत्मसम्मान से समझौता किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया कि भारत पाकिस्तान को कूटनीति के तहत कोरोना की वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। अब इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'और ये ही वजह है कि हम जैसे लोग अपने आत्मसम्मान से समझौत कर इस बेहूदा, अत्याचारी और पक्षपाती कम्युनिस्ट प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी बने रहते हैं'।
आगे कंगना ने लिखा कि, 'क्योंकि वो आपको बताएंगे नहीं और अगर हम नहीं बताएंगे तो कौन आपको बताएगा। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं जय हिंद'। गौरतलब है कि कंगना पिछले कुछ समय से ट्विटर पर बहुत ज्यादा सक्रिय हो गई हैं और इसके माध्यम से वो अपनी बात रखती आ रही हैं। देश से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फिर मनोरंजन से जुड़ा, कंगना ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर जाहिर करती हैं। इसके चलते कई बार उन्हें लोगों और साथी कलाकारों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ता है।
And that’s why people like us compromise on our self respect and choose to stay on this ridiculous, atrocious and in your face bias communist platform twitter. Because they won’t tell you and if we don’t, then who will ? Desh se badhkar kuch nahin.... Jai Hind 🇮🇳 https://t.co/zWFfCou53K
कुछ वक्त पहले वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उठ रहे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट करते हुए जाहिर की थी। इसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस पर कंगना ने ट्विटर के सीईओ और को-फाउंडर जैक डोर्सी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने जैक को टैग करते हुए लिखा था, 'जैक चाचा उम्मीद है कि आप उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे जो लगभग हर दिन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री , साधुओं और ब्राह्मणों को धमकाते हैं और उनकी मृत्यु की कामना करते हैं'।
इतना ही नहीं अपने ट्वीट के चलते कंगना अब तक दिलजीत दोसांझ, अनुराग कश्यप, उर्मिला मातोंडकर जैसे सितारों से जुबानी जंग भी लड़ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका अलावा वो 'थलाइवी', 'तेजस' और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक पर भी काम करने वाली हैं।