बॉलीवुड में इन दिनों कई मुद्दों पर बड़ी बहस छिड़ी हुई। फिल्मी हस्तियां एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही हैं। इस बीच संगीतकार ए आर रहमान ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। रहमान के मुताबिक, बॉलीवुड में एक ऐसा गैंग उनके खिलाफ काम कर रहा है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है।
ए आर रहमान का बड़ा खुलासा और सोनू सूद ने की 'माउंटेनमैन' के परिवार की मदद, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कैसी हैं यारियां', 'इश्कबाज' और 'ये है आशिकी' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीति टेलर ने ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया है। नीति ने खुलासा किया है कि उनके घर पर कौन आता-जाता है, इस बात का पता लगाने के लिए उनके गार्ड को पैसे तक दिए गए थे।
ट्रोलिंग से परेशान अभिनेत्री नीति टेलर, लिखा- परिवार को भेजी अश्लील तस्वीरें, गार्ड को दिए गए पैसे
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के समर्थकों ने फिल्म निर्देशक राम गोपाल के ऑफिस पर हमला कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने ऑफिस पर जमकर पत्थरबाजी की जिसमें काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद राम गोपाल वर्मा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
राम गोपाल वर्मा के ऑफिस पर सुपरस्टार पवन कल्याण के समर्थकों ने बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़
आज के दौर में मोबाइल के साथ-साथ सोशल मीडिया भी लोगों की जरूरत बन गया है। हर उम्र और वर्ग के लोग अब किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। कई बार लोग इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर इतना वक्त बिता देते हैं कि उनके दूसरे काम प्रभावित हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ।
ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस बात से थीं बेहद परेशान
लॉकडाउन में अभिनेता सोनू सूद जिस तरह से आम लोगों की मदद कर रहे हैं वो वाकई काबिल-ए तारीफ है। सोनू सूद को अब कोरोना काल का मसीहा भी कहा जा रहा है। देशभर में लगे लॉकडाउन के समय सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाया। हालांकि अब अनलॉक शुरू हो गया है। लेकिन सोनू सूद अब तक इस काम में लगे हुए हैं।
'माउंटेनमैन' के परिवार की मदद को आगे आए कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद, कहा- 'आज से...'