{"_id":"5c618d20bdec22116d2d85f1","slug":"ar-rahman-with-daughter-in-grammy-awards-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेटी संग नजर आए ए आर रहमान, बेटी को बुर्का पहनाने को लेकर हुए थे ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेटी संग नजर आए ए आर रहमान, बेटी को बुर्का पहनाने को लेकर हुए थे ट्रोल
भाषा
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ar Rahman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी बेटी रहीमा के साथ 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लिया। 2009 में ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके रहमान ने इस अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। संगीतकार रहमान ने समारोह में स्लेटी रंग का सूट पहना था और उनकी बेटी रहीमा ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके रहमान ने लंदन के प्रशांत मिस्त्री, न्यूयॉर्क की फाल्गुनी शाह और अमेरिका की सतनाम कौर के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया।
इस समारोह में प्रशांत अपने अलबम ‘‘सिम्बॉल’’ के लिए, फाल्गुनी अपने अलबम ‘‘फालू’ज बाज़ार’’ के लिए और सतनाम कौर अपने अलबम ‘‘बीलव्ड’’ के लिए अलग अलग श्रेणियों में नामित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Grammy Awards 2019
हालांकि इनमें से कोई भी इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में अवार्ड जीत नहीं पाया। रहमान ने डॉली पैट्रोन और लेडी गागा की प्रस्तुतियों की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह समारोह यहां स्टेपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड समारोह में चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा, केसी मसग्रेव्स और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सेलेब्स ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही ए आर रहमान (A R Rahman) पर अपनी बेटी को जबरदस्ती बुर्का पहनाने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर फैंस ने उस फोटो को लेकर नाराजगी जाहिर की थी जिसमें ए आर रहमान की बेटी खातीजा बुर्का पहने नजर आ रही थीं। इसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।