पिछले कुछ वक्त से जिस रफ्तार से कोरोना से जुड़ी खबरें बॉलीवुड जगत से आ रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि कोरोना ने अब सिनेमा जगत में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इन सितारों के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ फेक खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच खबर आई कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी हुए कोरोना संक्रमित? ऋषि कपूर की बेटी ने बताई इस खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दावा इस बात का भी किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इन सेलेब्स के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे।
दरअसल 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था। इस मौके पर कपूर परिवार की तरफ से एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें रणबीर कपूर, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, भतीजी समारा साहनी, करण जौहर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल हुए थे। शनिवार को अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ये अफवाह फैलने लगी कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इस अफवाह के फैलते ही रिद्धिमा कपूर साहनी सतर्क हो गईं और उन्होंने ऐसा करने वालों को लताड़ लगाई। रिद्धिमा ने इस फेक न्यूज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा कि, कम से इसकी पड़ताल तो करो। हम फिट हैं, हम ठीक हैं! अफवाह फैलाना बंद करो।'
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
बता दें कि उधर नानावती अस्पताल के प्रवक्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। रात 10.52 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और ये भी कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। गौरतलब है कि एक तरफ जहां अभिषेक और अमिताभ मुंबई के नानावती अस्पताल में हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही क्वारंटीन हैं।
अमिताभ और बेटे अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जानिए परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट