सब्सक्राइब करें

लव बर्ड्सः फिल्म से कम नहीं है इन गायकों की प्रेम कहानी, इस सिंगर ने तो अपने बचपन के प्यार से रचाई शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 06 May 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh to Shreya Goshal these bollywood singers have perfect love stories with their partner
अरिजीत सिंह, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अभिनय करने वाले सितारों के किस्से हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म में काम करने से लेकर उनके अफेयर और शादी के किस्से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि पर्दे पर सिर्फ अभिनय करने वाले सितारों के ही नहीं बल्कि मशहूर गायकों की प्रेम कहानियां भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। किसी ने अपने बचपन के प्यार से शादी की तो किसी को दूसरी शादी में सच्ची मोहब्बत मिल गई। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसी ही मशहूर गायकों की प्रेम कहानियों के बारे में।

Trending Videos
Arijit Singh to Shreya Goshal these bollywood singers have perfect love stories with their partner
मधुरिमा, सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम-मधुरिमा

बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक सोनू निगम और मधुरिमा की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। मधुरिमा से सोनू की पहली मुलाकात 1995 में हुई थी। सोनू ने बताया था कि दोनो पहली बार एक प्रोग्राम के दौरान मिले थे और तभी दोस्त बन गए थे। हालांकि मधुरिमा बंगाली हैं और सोनू निगम ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन इनकी प्रेम कहानी में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगता था इसलिए लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 15 फरवरी 2002 में शादी रचा ली। शादी के बाद साल 2007 में मधुरिमा ने बेटे नवीन को जन्म दिया। अपने पिता की तरह नवीन भी 3 साल की उम्र से ही गाना गा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh to Shreya Goshal these bollywood singers have perfect love stories with their partner
शिलादित्य, श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेया घोषाल-शिलादित्य


अपनी मीठी सुरीली अवाज से हर किसी का दिल जीत लेने वाली श्रेया घोषाल ने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी रचाई। शिलादित्य और श्रेया एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे और यहीं से इनके दोस्ती की शुरूआत हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे लेकिन करियर बनाने के लिए दोनों को काफी वक्त अलग रहना पड़ा था। हालांकि लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हुए भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और रिश्ते को मजबूत बनाए रखा। इसके बाद 5 फरवरी 2015 को दोनो ने शादी कर ली। अब श्रेया बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। वो अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए काफी उत्साहित हैं। 

Arijit Singh to Shreya Goshal these bollywood singers have perfect love stories with their partner
हनी सिंह, शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह-शालिनी

हनी सिंह ने अपने गाने और रैप से हर किसी को दीवाना बनाया है। ऐसा कोई फंक्शन देखने को नहीं मिलता जहां हनी सिंह के गाने ना बजें। हनी सिंह अपने गानों में भले ही अलग अलग लड़कियों पर आशिकी जताते नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल सिर्फ एक ही लड़की पर टिका। स्कूल के दिनों से ही हनी सिंह शालिनी से प्यार करने लगे थे। हनी के प्यार को देखते हुए शालिनी भी उन पर फिदा हो गईं थीं और दोनों न एक दूसरे को कई साल डेट किया।  करियर बनाने के चलते एक दूसरे से उन्हें कुछ वक्त दूर भी रहना पड़ा लेकिन उनका रिश्ता टूटा नहीं। इसके बाद 23 जनवरी 2011 में सिख रीति-रिवाज से हनी और शालिनी ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
Arijit Singh to Shreya Goshal these bollywood singers have perfect love stories with their partner
अरिजीत सिंह, कोयल - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह-कोयल रॉय

अपने गानों से लोगों को प्यार का दर्द समझाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह की प्रेम कहानी भी फिल्मी है। अरिजीत की जिंदगी में प्यार ने दो बार दस्तक दी। 'फेम गुरुकुल' के सेट पर अरिजीत को रुपरेखा से प्यार हुआ और दोनो ने शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और दोनो अलग हो गए। इसके बाद अरिजीत की जिंदगी में उनकी बचपन की दोस्त कोयल रॉय आ गईं। अरिजीत कोयल से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उन्हें कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाए। इसके बाद मौका मिलते ही उन्होंने कोयल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। कोयल भी तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी थी, लेकिन वो अरिजीत को ना नहीं कह पाईं। दोनों ने 21 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी कर ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed