{"_id":"5dcdfa928ebc3e54eb2a7f80","slug":"arjun-hingorani-birthday-special-he-did-first-break-to-dharmendra-in-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने 3 दशक तक किया था परदे पर राज, धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने 3 दशक तक किया था परदे पर राज, धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Dharmedra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी का आज जन्मदिन है। 60 से लेकर 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों में कौन करे कुर्बानी, सहेली,कहानी किस्मत की, खेल खिलाड़ी शामिल हैं। बीते साल 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
2 of 6
arjun hingorani
अर्जुन हिंगोरानी के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों के टाइटल में तीन 'क' को बहुत शुभ मानते थे। यहां तक कि 'सल्तनत' के टाइटल में तीन 'क' लगाने के चलते फिल्म के नाम के साथ टैगलाइन 'कारनामे कमाल के' तक जोड़ दी थी।
3 of 6
arjun hingorani and dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी ने धर्मेंद्र को पहला ब्रेक दिया था। धर्मेंद्र ने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लोंगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Arjun Hingorani
अर्जुन हिंगोरानी ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर कहा था कि अक्सर मुझे स्टूडियो और निर्देशकों के पास एक खूबसूरत, हैंडसम लड़का टकरा जाया करता था, जो पंजाब से आया था। पूछने पर मैं भी बतलाता कि काम नहीं मिला और वो भी यही कहता।
विज्ञापन
5 of 6
Dharmedra
एक दिन न जाने क्या बात हुई, वह मिला और मेरे मुंह से निकल गया, अब मैं हीरो के बजाय निर्देशक बनने के लिए ट्राई कर रहा हूं। अगर कोई फिल्म मिल गई तो उसके हीरो तुम ही होगे। तब धर्मेंद्र को भी शायद यह दिलासा ही लगा होगा, लेकिन कुछ समय बाद जब अर्जुन हिंगोरानी ने इक्यावन रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर उन्हें हीरो के रूप में अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिए अनुबंधित किया, तो धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना न रहा। इस तरह वे उनके पहले निर्देशक बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।