फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार जासूस बनते ही मोस्ट वॉन्टेड हो गए अर्जुन कपूर, एक झटके में पहचानना होगा थोड़ा मुश्किल

Mon, 03 Sep 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor look out from film Indias Most Wanted
arjun kapoor

हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा अर्जुन की झोली में राजकुमार गुप्ता की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ भी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच फिल्म से अर्जुन कपूर का लुक रिवील किया गया है। लुक रिवील होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

Arjun Kapoor look out from film Indias Most Wanted
arjun kapoor
फिल्म में अर्जुन का लुक कुछ ऐसा है कि एक बार में आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। बता दें अर्जुन पहली बार जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं।अर्जुन ने फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा- 'एक खास टैलेंटेड टीम उस कहानी को सुनाने के लिए साथ में आ रही है, जिसने मुझे पहले दिन से ही बांधा हुआ है। कुछ यात्राएं आपको अलग नजरिया देती हैं हर उस चीज को लेकर जिसे आप यह मानकर चलते हैं कि यह तो आप जानते हैं। यह भी ऐसी ही एक यात्रा है।'



 
Arjun Kapoor look out from film Indias Most Wanted
Arjun Kapoor

यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो फिल्म 2012 से 2014 के बीच हुए एक सीक्रेट ऑपरेशन पर आधारित है। ये कहानी रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने रवींद्र कौशिक को स्टेज शो करते हुए देखा था। बाद में उन्हें दिल्ली लाकर दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें पाकिस्तान भेज दिया। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बने और फिर मेजर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor look out from film Indias Most Wanted
arjun kapoor

साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और जेल में रहने के दौरान ही उनका निधन हो गया। फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा हैं।राजकुमार गुप्ता इससे पहले ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘आमिर’ और ‘रेड’ जैसी कंटेट बेस्ड फिल्में बना चुके हैं। इश्कजादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor look out from film Indias Most Wanted
namste london
बता दें कि अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' भी रिलीज के लिए तैयार है और इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। 'नमस्ते इंग्लैंड', नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने लीड रोल्स निभाये थे। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल दशहरे पर रिलीज होने वाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed