{"_id":"601cf2398ebc3e26b7074154","slug":"arjun-kapoor-malaika-arora-shares-viral-photo-of-worshiping-man-of-mumbai-local-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई लोकल के शुरू होने पर शख्स ने झुका लिया सिर, Viral Photo देखकर भावुक हुए अर्जुन-मलाइका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई लोकल के शुरू होने पर शख्स ने झुका लिया सिर, Viral Photo देखकर भावुक हुए अर्जुन-मलाइका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जन, मलाइका
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की लाइफ लाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन के शुरू होते ही एक भावुक तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब सराही गई। अब इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स की भी नजर पड़ रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने प्रशंसा और आशावादिता का उल्लेख करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है।
2 of 5
अर्जुन सोशल मीडिया हैंडल
- फोटो : Social media
हालांकि इस कपल ने फोटो का कैप्शन अलग अलग दिया है। अर्जुन कपूर ने लिखा ‘ जब भी आपको लगे कि चीजें सही नहीं जा रहीं तो थोड़ा रुकिए और सोचिए कि हम में से बहुत से ऐसे खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने ये कुछ कठिन महीने झेले इस बात की चिंता किए बगैर कि वे कैसे काम करेंगे जब सबकुछ खुल जाएगा।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया हैंडल
- फोटो : Social media
वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा ‘तस्वीर ने मुझे अंदर तक छुआ। मैं इसे महसूस करती हूं।’ फोटे में जानकारी दी गई है कि मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा कर दी है कि 1 फरवरी से लोकल ट्रेन सेवा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : Instagram
इस कपल ने बी-टाउन सेलिब्रिटीज के उलट स्टोरी शेयर की जो हमेशा पब्लिसटी और लाइमलाइट में बने रहने के लिए दनादन पोस्ट और स्टोरीज डालते रहते हैं। हालांकि इन दिनों कुछ अन्य सेलेब्ज भी सामाजिक कार्यों में तत्परता दिखा रहे हैं तो कुछ राजनीतिक विवादों में भी बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : Social media
वहीं इन दोनों ने आम जीवन से जुड़ी फोटो शेयर कर एक संदेश भेजने की कोशिश की है। इस तस्वीर में पीठ पर बैग टांगे अपने जीवन को रफ्तार देने के इरादे से निकला एक शख्स ट्रेन में प्रवेश कर रहा है। खास बात ये है कि ट्रेन में घुसने से पहले वे इसे झुक कर चूम रहा है। तस्वीर बता रही है कि क्यों ये ट्रेनें मायानगरी के आम लोगों के लिए लाइफलाइन कही जाती हैं। इसे देखकर नेटिजन्स भावुक हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।