बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां अपनी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मायानगरी में ये सितारे काफी महंगे और पॉश इलाको में रहते हैं। इनके घर की साज-सजावट तो देखते ही बनती है। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इंडस्ट्री के ज्यादातर स्टार्स के आशियाने को शाहरुख खान की जीवन संगिनी गौरी खान ने सजाया है। गौरी खान इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में एक मशहूर नाम है। आज हम आपको बताते हैं गौरी खान के डिजाइन किए गए कुछ सबसे शानदार और महंगे सेलिब्रिटी घरों के बारे में...
अंबानी से लेकर करण जौहर तक, इस सितारों के आलीशान घर को गौरी खान ने बनाया है 'स्वर्ग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर
इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय रणबीर कपूर बांद्रा के पाली हिल में एक आलीशान बैचलर पैड में रहते हैं। यह घर अभिनेता ने लगभग 35 करोड़ में खरीदा था। गौरी खान द्वारा डिजाइन किए गए घर के लिविंग रूम की दीवारें पेस्टल रंग की, साथ में आरामदायक सोफा और छत पर झूमर लगा हुआ है। जिसकी सुंदरता और सादगी देखने लायक है। बता दें कि रणबीर के घर में एक मिनी थिएटर भी मौजूद है और उनके दो कुत्तों के लिए खासतौर पर एक बड़ा स्पेस डिजाइन किया गया है। गौरी खान ने रणबीर के मुताबिक उनके घर का इंटीरियर तैयार किया है।
नीता अंबानी
गौरी खान ने भारत के सबसे अमीर हस्ती मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया के बार को डिजाइन किया है। गौरी खान ने इसे अपना एक खास प्रोजेक्ट बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी और नीता अंबानी की एक तस्वीर भी साझा की थी।
जैकलीन फर्नांडीज
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस के घर को भी गौरी खान ने ही सजाया है। जैकलीन के घर में उनका पसंदीदा स्थान लिविंग रूम है। जहां वह बैठकर किताबें और स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। कमरे में एक फैंसी सीढ़ी को डिजाइन किया गया है। उसके पास ही एक मैग्जीन होल्डर बना है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने हाल ही में रणबीर कपूर के अपार्टमेंट के पास ही अपना घर खरीदा है जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये है। उस घर को भी गौरी खान ही डिजाइन कर रही हैं। कुछ समय पहले ही गौरी ने खुद डिजाइन की हुई वैनिटी 'मूविंग होम' तैयार करके दी है। जिसके अंदर आलिशान डिस्को वाइब बनाई गई हैं।