फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun kapoor: 'उलझ' में जान्हवी के अभिनय के कायल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर कह दी बड़ी बात

Sat, 03 Aug 2024 09:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Aug 2024 09:05 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor praises Janhvi Kapoor acting in Ulajh Read Details Inside
उलझ, अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम- अर्जुन कपूर

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म की तारीफ कई सितारों ने की है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री के भाई अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को लेकर एक लंबा नोट लिखा और लोगों से कहा कि इसे जरूर देखना चाहिए। 

Arjun Kapoor praises Janhvi Kapoor acting in Ulajh Read Details Inside
अर्जुन कपूर की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- अर्जुन कपूर

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।"

Arjun Kapoor praises Janhvi Kapoor acting in Ulajh Read Details Inside
उलझ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की यह थ्रिलर फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है। पहले दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही। भारत में केवल एक करोड़ 10 लाख रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor praises Janhvi Kapoor acting in Ulajh Read Details Inside
उलझ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार का दिन फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये दोनों दिन ही फिल्म का भविष्य तय करने में निर्णायक साबित होंगे।वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद गुलशन ने अपने एक्स हैंडल पर दर्शकों से फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ के जरिए प्रमोट करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor praises Janhvi Kapoor acting in Ulajh Read Details Inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- अर्जुन कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह नकारात्मक किरदार में हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म से उनकी झलक सामने आई थी, जिसमें वह खूंखार लुक में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारे भी हैं। इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed