फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा बयान, सब होंगे हैरान

Fri, 08 Nov 2019 06:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 Nov 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on married after Malaika Arora said he do not want to get married
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्तो को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं। बीते दिनों मलाइका ने अपने शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली थी। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान आया है।

Arjun Kapoor reaction on married after Malaika Arora said he do not want to get married
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media

हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मीडिया ने जब अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि वह वो शादी नहीं करना चाहते हैं और जब भी ऐसा होगा, सभी को आमंत्रित करेंगे। 

Arjun Kapoor reaction on married after Malaika Arora said he do not want to get married
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram

शादी ना करने की वजह को बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके परिवार में बड़ी शादियां हैं और वह जल्दबाजी में शादी में नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली थी। हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on married after Malaika Arora said he do not want to get married
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।' 

विज्ञापन
Arjun Kapoor reaction on married after Malaika Arora said he do not want to get married
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत की तो इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, सुहासिनी मुले, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान जैेस कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म पानीपत 14 जनवरी 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई से प्रेरित फिल्म है। ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: Panipat Trailer Review: 'पानीपत' की तीसरी लड़ाई से जीतकर निकले आशुतोष गोवारिकर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed