{"_id":"60a887c38ebc3e29c512c223","slug":"arjun-kapoor-says-he-was-not-ok-with-dad-boney-leaving-his-mom-mona-shourie-for-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी पर बोले अर्जुन, 'मेरे पिता ने मां के साथ जो किया वो ठीक नहीं था लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी पर बोले अर्जुन, 'मेरे पिता ने मां के साथ जो किया वो ठीक नहीं था लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 May 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर इन दिनों सरदार का ग्रांडसन फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। फिल्म की कहानी दादी और पोते के रिश्ते पर आधारित है। अब अर्जुन ने अपने पिता बोनी कपूर की श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी पर बात की है। अर्जुन ये बात आज भी मानते हैं कि उनके पिता ने उनकी मां के साथ जो किया वो ठीक नहीं था। अर्जुन कहते हैं, मैं नहीं कह सकता कि वो सब ठीक है, होता है लेकिन मैं इसे समझता हूं।'
पिता ने कीं दो शादियां
बता दें, बोनी कपूर ने दो शादियां कीं लेकिन अफसोस कि उनकी दोनों पत्नियों का देहांत हो गया। साल 2018 में उन्हें श्रीदेवी छोड़कर चली गईं जबकि उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर का स्वर्गवास साल 2012 में हो गया था। मोना से शादी के बाद बोनी कपूर को दोबारा श्रीदेवी से प्यार हो गया।
एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, 'मेरी मां की परवरिश मेरे दिमाग में है। वह मुझसे कहती थीं अपने पिता के साथ खड़े रहना। मेरी मां ने कहा था कि पापा ने अपने प्यार के कारण हमारे साथ ऐसा किया। इसलिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं कि उन्हें जीवन में दोबारा प्यार हुआ। प्यार किसी को कभी भी हो सकता है। ये काफी कठिन है। प्यार का मतलब, हमेशा प्यार में ही पड़े रहना नहीं होता।'
3 of 6
मोना कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : Twitter
अर्जुन कहते हैं, 'तब बच्चा होने की वजह से उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था लेकिन मैं इसे समझता हूं। मैं ये नहीं कह सकता- ठीक है, होता है। हो सकता है कि आप किसी और से प्यार करते हैं और फिर किसी दिन किसी और से भी प्यार करने लगते हैं, इसे समझने की जरूरत है। मेरे पैरेंट्स के बीच कुछ हालात ऐसे बने होंगे, जिससे चीजें उस ओर बढ़ीं। हालांकि मैं एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यही वह चीज है जो मेरी मां मुझसे चाहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : Social Media
बता दें, बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और उसके बाद 1987 में अंशुला का। पहली शादी के कुछ सालों बाद बोनी कपूर, श्रीदेवी के प्रति आकर्षित हो गए और साल 1996 में दोनों ने शादी रचा ली।
विज्ञापन
5 of 6
मोना कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : social media
श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। एक इंटरव्यू में मोना शौरी ने कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो ये सुनकर धक्का लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।