फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन के वीडियो को देखते ही मलाइका ने किया प्यार भरा कमेंट, अब तक देख चुके तीन लाख से ज्यादा लोग

Thu, 05 Dec 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Dec 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor shared panipat film hair style video Malaika Arora comment viral
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के पोस्ट पर अक्सर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कमेंट कर देती हैं। कई बार कमेंट ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के वायरल होते ही मलाइका ने उस पर कमेंट कर दिया। मलाइका का यह कमेंट एक बार फिर  से सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात है कि इस वीडियो को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Arjun Kapoor shared panipat film hair style video Malaika Arora comment viral
Arjun Kapoor - फोटो : instagram

अर्जुन ने इस बीटीएस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा। अर्जुन ने लिखा- 'मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैंने इसे जनवरी में शूट किया था जब हम लोगों ने नए साल के जश्न के बाद दोबारा शूटिंग शुरू की थी। यह शानदार सफर का आधा हिस्सा है। भाऊ का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I can’t believe the film is about to come out... I shot this in January when we were about to begin shooting again after the new year break... it’s been a journey and a half. So grateful for the chance to play Bhau... 48 hours to go...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

Arjun Kapoor shared panipat film hair style video Malaika Arora comment viral
Malaika Arora - फोटो : instagram

इस वीडियो में अर्जुन कपूर का हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम उनकी दाढ़ी और बालों को ट्रिम कर रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन कपूर का वही लुक है जो उनकी आने वाली फिल्म 'पानीपत' में है। यह फिल्म छह दिसंबर को रिलीज हो रही है। अर्जुन के इस वीडियो दो देखते ही मलाइका ने प्यार भरा कमेंट किया। मलाइका ने दिल वाला इमोजी बनाया। इस वीडियो के अलावा मलाइका का भी एक वीडियो 'ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड' का वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor shared panipat film hair style video Malaika Arora comment viral
Malaika Arora - फोटो : instagram

इस वीडियो में मलाइका स्टेट पर नजर आ रही हैं। तभी एक रिपोर्टर मलाइका से सवाल पूछता है कि आपमें और अर्जुन में बड़ा दीवा कौन है? मलाइका के पीछे लगी स्क्रीन पर अर्जुन कपूर की तस्वीर आ जाती है। मलाइका पीछे देखती हैं और मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अर्जुन मुझसे बड़े दीवा हैं। आपको बता दें, 'ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड' समारोह में आलिया भट्ट को सबसे स्टाइलिश फीमेल तो अनुष्का शर्मा को सबसे ग्लैमरस फीमेल स्टार का अवॉर्ड मिला। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor shared panipat film hair style video Malaika Arora comment viral
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

इस अवॉर्ड फंक्शन में मलाइका सिल्वर कलर की गाउन पहनी हुई थीं। जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बात करें तो इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे। 

बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में इसलिए नजर नहीं आते अक्षय कुमार, बोले- वो मुझे कास्ट ही नहीं करते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed