फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाने और हाइट का मजाक उड़ाने पर भड़क उठीं नेहा कक्कड़, इस अभिनेता को सरेआम सुनाई खरी-खोटी

Thu, 05 Dec 2019 04:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar angry on Kiku Sharda and Gaurav Gera for make her fun of singing and height
Neha Kakkar,Kiku Sharda and Gaurav Gera - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा में अपने गानों से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने उनका मजाक बनाने पर कॉमेडियन किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया है। किकु शारदा और गौरव गेरा ने अपनी कॉमेडी में ना केवल नेहा कक्कड़ के गाने बल्कि उनके छोटे कद का भी मजाक बनाया है। जिसके बाद नेहा कक्कड़ के सोशल मीडिया पर किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया है। 

Neha Kakkar angry on Kiku Sharda and Gaurav Gera for make her fun of singing and height
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक पोस्ट के जरिए किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो इस तरह का अपमानजनक और नकारात्मक कंटेंट तैयार करते हैं। मेरे लोग मुझे जानते हैं कि मुझ पर आधारित कॉमेडी को मैं कितना पसंद करती हूं, लेकिन ये कॉमेडी बेहद बेहूदा है। अगर आप मुझसे ज्यादा ही नफरत करते हैं तो मेरा नाम लेना, मेरे गानों का आनंद लेना और गाने पर डांस करना बंद कर दें।'

Neha Kakkar angry on Kiku Sharda and Gaurav Gera for make her fun of singing and height
Kiku Sharda, Gaurav Gera - फोटो : social media

अपनी अगली पोस्ट पर नेहा कक्कड़ ने लिखा, 'इतना ज्यादा एन्जॉय करते हो मेरे गानों पर, आपने मेरे गीतों पर इतनी कड़ी मेहनत की है, अपनी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को मेरे प्रेम गीत सुनाए हैं। उसके बाद भी इतना बुरा लिखते हो मेरे लिए ? शर्म नहीं आती ? हमें उन लोगों को धन्यवाद करना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते है, वरना आजकल खुशिया कइयों को मुश्किलों से मिलती हैं।' नेहा कक्कड़ के अलावा उनके भाई और गायक टोनी कक्कड़ ने भी बहन का मजाक बनाने पर सोशल मीडिया के जरिए किकु शारदा और गौरव गेरा पर गुस्सा निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar angry on Kiku Sharda and Gaurav Gera for make her fun of singing and height
Neha Kakkar - फोटो : file photo

टोनी कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर नेहा के मजाक बनाने वाले किकु शारदा और गौरव गेरा के कॉमेडी वीडियो को साझा किया। इस वीडियो के कैप्शन में टोनी ने लिखा, 'आप छोटे शहर से आने वाली लड़की का मजाक कैसे बना सकते हो, जिसने मेहनत करके अपनी जिंदगी में ढेर सारी उपलब्धियां हासिल की हों। छोटे कद की लड़की होने के कारण मेरे बहन को बहुत परेशानियां झेली पड़ी हैं। क्या तुम्हें इस बात का एहसास है कि जब किसी इंसान के शरीर का मजाक बनाया जाता है तो वह कैसा महसूस करता है ? 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is how you respect a small town girl who achieved everything on her own with so much struggle in life. Being a short girl My sister has already suffered a lot. Do you understand what a person goes through when you make fun about her/his body size or shape. Will you ever stop making fun of what god has made us ? Not just that you are talking rubbish about her talent too. Aren’t you damaging her career by saying all that wrong things about her talent ? Those who don’t understand music much would believe you easily coz you are a big national tv Channel. Fact is nobody becomes number 1 just by fluke and that too of a country which has a population of 1.3 billion 😐 #nehakakkar

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar) on

विज्ञापन
Neha Kakkar angry on Kiku Sharda and Gaurav Gera for make her fun of singing and height
neha kakkar - फोटो : file photo

टोनी कक्कड़ ने आगे लिखा, 'इतना ही नहीं आपने उसकी गायिकी की प्रतिभा का भी मजाक बनाया। उनके बारे में गलत बातें बोलकर क्या आप उनके करियर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं ? जो लोगों ज्यादा संगीत नहीं जानते हैं वह आपकी बातों पर विश्वास कर सकते हैं।' इसके अलावा टोनी कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में किकु शारदा और गौरव गेरा को और भी ज्यादा खरी खोटी सुनाई। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ इन दिनों गायिकी के रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका कर रही हैं। 

पढ़ें: एनिमेशन फिल्मों का नया धमाका बनी फ्रोजेन 2, अब तक कमाए 34 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed