Arjun Kapoor: अभी शांत नहीं हुआ अर्जुन कपूर का गुस्सा, नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- कर्मों का फल मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने फिर से अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- 'हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा, ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो'।
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि मलाइका की फेक प्रेग्नेंसी की खबरों से अभी तक अभिनेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। बता दें कि हाल ही में एक मलाइका अरोड़ की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबरें खूब वायरल हो रही थीं। जिसमें लिखा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर जब अक्टूबर में लंदन वेकेशन में गए थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के सामने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इस खबर के आने के कुछ देर बाद अर्जुन ने भड़कते हुए इस पर रिएक्ट किया था।
इसे भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: 'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन
इन खबरों पर अर्जुन कपूर बहुत ज्यादा नाराज हुए थे। उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए लिखा था- 'ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। ये सही नहीं है, हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना'।